खेल

CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में आज इंडिया के कौन-कौन से मुकाबले हैं, किससे भिड़ेगा भारत? जानें पूरा शेड्यूल

कॉमनवेल्थ गेम्स इंग्लैंड के बर्मिंघम में आगाज हो गया है। भारत से इंग्लैंड पहुंचा भारतीय खिलाड़ियों का दल मुकाबले के लिए तैयार है। आइए जानते हैं कि आज भारत का कौन-कौन सा ईवेंट है और किस देश के साथ खेला जाएगा?

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का इंग्लैंड के बर्मिंघम में रंगारंग आगाज हो गया है। अब सबकी निगाहें मुकाबले पर टिकी हैं, कि कब कौन सा मुकाबला खेला जाएगा। भारत से इंग्लैंड पहुंचा भारतीय खिलाड़ियों का दल मुकाबले के लिए तैयार है। आइए जानते हैं कि आज भारत का कौन-कौन सा ईवेंट है और किस देश के साथ खेला जाएगा?

Published: 29 Jul 2022, 10:33 AM IST

बॉक्सिंग:

आज शाम 5 बजे बॉक्सिंग में राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में भारत के शिव थापा का मुकाबला पाकिस्तान के सुलेमान बलोच से होगा।ॉ

महिला क्रिकेट:

दोपहर साढ़े 3 बजे पहली बार कॉमनवेल्थ खेलों में शामिल हुए महिला टी20 क्रिकेट में आज भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा।

महिला हॉकी:

आज शाम साढ़े 6 बजे भारतीय महिला हॉकी टीम अपना पहला मैच घाना के साथ खेलेगी।

Published: 29 Jul 2022, 10:33 AM IST

बैडमिंटन मिक्सड:

बैडमिंटन मिक्सड टीम का आज शाम साढ़े 6 बजे मुकाबला होगा। भारतीय टीम पाकिस्तान से भिड़ेगी।

टेबल टेनिस (वुमेन्स):

दोपहर 3 बजे महिला टेबल टेनिस डबल्स के ग्रुप स्टेज में भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें भिड़ेंगी।

टेबल टेनिस (मेन्स):

शाम साढ़े 4 बजे पुरुष टेबल टेनिस डबल्स के ग्रुप स्टेज में भारत का मुकाबला बारबडोस से होगा।

टेबल टेनिस- सिंगल्स (वुमेन्स मेन्स):

रात साढ़े 8 बजे भारतीय महिला टेबल टेनिस सिंगल्स का पहला मैच फिजी से होगा।

टेबल टेनिस- सिंगल्स (मेन्स मेन्स):

रात 11 बजे पुरुष सिंगल्स में भारत का मुकाबला सिंगापुर से होगा।

Published: 29 Jul 2022, 10:33 AM IST

इसके अलावा आज लॉन बॉल, साइकलिंग, जिमनास्टिक और स्विमिंग में भी इंडिया के खिलाड़ी भाग लेंगे। भारत के आज मेडल ईवेंट सिर्फ ट्राएथलन में है।

Published: 29 Jul 2022, 10:33 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 29 Jul 2022, 10:33 AM IST