
भारत के पूर्व अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज और प्रतिष्ठित कोच जसपाल राणा का दिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन हो गया। वह 49 वर्ष के थे। निशानेबाजी से संन्यास लेने के बाद वह कोच के रूप में युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने और नई प्रतिभाओं को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे।
जसपाल राणा के निधन की खबर से पूरे खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार, वह हाल ही में जर्मनी के म्यूनिख में आयोजित आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में भारतीय दल के हाई परफॉर्मेंस कोच के रूप में शामिल थे। प्रतियोगिता में भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन के बाद वह खिलाड़ियों के साथ म्यूनिख से नई दिल्ली लौट रहे थे।
Published: undefined
बताया जा रहा है कि यात्रा के दौरान उन्हें असहजता महसूस हुई। दिल्ली पहुंचने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एयरपोर्ट से सीधे साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की टीम उनका उपचार कर रही थी। उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह उनका निधन हो गया।
Published: undefined
जसपाल राणा ने अपने शानदार करियर में विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप और एशियाई खेलों में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीते। उत्तराखंड के उत्तरकाशी के निवासी जसपाल राणा को निशानेबाजी में उनके असाधारण योगदान और उपलब्धियों के लिए वर्ष 2002 में पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया था। भारतीय खेल जगत उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined