खेल

पीटरसन ने ट्वीट कर टीम इंडिया को दिखाया इंग्लैंड का खौफ, कहा-AUS में जीतकर जश्न ना मनाओ, अब आ रही है असली टीम

पीटरसन ने ट्वीट करते हुए भारत से जीत का जश्न मनाने को कहा साथ ही उसे आगाह भी किया कि अगले कुछ हफ्तों में उसका सामना इंग्लैंड से होने वाला है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने भारतीय टीम को आस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने पर बधाई दी है। साथ ही असली टीम से मुकाबले के लिए तैयार रहने को भी कहा है। पीटरसन ने ट्वीट करते हुए भारत से जीत का जश्न मनाने को कहा साथ ही उसे आगाह भी किया कि अगले कुछ हफ्तों में उसका सामना इंग्लैंड से होने वाला है।

पीटरसन ने लिखा, "भारत, यह ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाएं क्योंकि यह सभी बाधाओं के खिलाफ हासिल हुई है, लेकिन असली टीम तो कुछ हफ्तों बाद आ रही है जिसे आपको हराना होगा अपने घर में। सतर्क रहें दो सप्ताह में बहुत अधिक जश्न मनाने से सावधान रहें।"

आपको बता दें, अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने आस्ट्रेलिया को उसके घर में चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से हरा कर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी अपने पास ही रखी है। उधर, इंग्लैंड इस समय श्रीलंका में है जहां से वह भारत के दौरे पर आएगी और चार टेस्ट, पांच टी-20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने माना- लोगों को ईरान युद्ध पसंद नहीं आया, पेट्रोल की कीमतें बढ़ना भी चुनाव में हार की बड़ी वजह

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: वायु प्रदूषण को लेकर मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई आतिशबाजी पर बैन, BMC का आदेश

  • ,
  • महाराष्ट्र: गोकुल विवाद पर कोल्हापुर में किसानों का प्रदर्शन, सरकार के अध्यादेश के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर

  • ,
  • इंटरव्यू: ‘झारखंड में उर्दू की स्थिति चिंताजनक, लेकिन अस्तित्व बचाने का संघर्ष भी जारी’, मो. अनज़र

  • ,
  • दुनिया की खबरें: डेमोक्रेट्स की जांच की तैयारी, ट्रंप-न्याय मंत्रालय के सख्त रुख से बढ़ा तनाव, होर्मुज खोलने का प्लान बरकरार