
वैभव सूर्यवंशी की बढती ख्याति के बीच अब मैदान पर उनकी एकाग्रता भंग करने के लिये छींटाकशी को हथियार बनाया जायेगा और विशेषज्ञों का मानना है कि श्रीलंका में भारत ए के मैच के दौरान उनके आपा खोने जैसी स्थिति से बचने के लिये उन्हें स्थिति प्रबंधन प्रशिक्षण देने की जरूरत है ।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इस समय 15 वर्ष के सूर्यवंशी की सबसे ज्यादा चर्चा है और विरोधी टीमें अब उन्हें नाकाम करने के लिये हर पैतरा आजमायेंगी। एक जाने माने मनोवैज्ञानिक का मानना है कि भारत के इस युवा बल्लेबाज को हालात का सामना करने के लिये तैयार रहना होगा ।
भारत के मशहूर खेल मनोवैज्ञानिक डॉक्टर स्वरूप सावनूर ने कहा ,‘‘मैने दो तीन साल पहले राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में वैभव और अंडर 16 लड़कों के समूह के साथ काम किया है । बीसीसीआई और वीवीएस लक्ष्मण की अगुवाई वाले एनसीए को इसकी अहमियत पहले से पता है और इसलिये ही खिलाड़ियों के शिविर में आने पर उनकी खेल मनोविज्ञान सेवा प्रोफाइल बनाई जाती है ।’’
सावनूर बीसीसीआई के अलावा आईपीएल में पंजाब किंग्स , घरेलू क्रिकेट में विदर्भ और भारत की अंडर 17 फुटबॉल टीम के साथ काम कर चुके हैं ।
Published: undefined
भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन ने टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम से शुभमन गिल की गैरमौजूदगी के अलावा भारतीय टीम में सरफराज खान और आकिब नबी को नहीं चुने जाने पर सवाल उठाए।
अजहरूद्दीन ने कहा कि टेस्ट और एकदिवसीय में कप्तानी की भूमिका ‘काफी अच्छी तरह’ निभाने वाले गिल को किसी प्रारूप से बाहर नहीं किया जाना चाहिए।
टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के उप कप्तान रहे गिल को इस साल टी20 विश्व कप से पहले भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया था।
अजहरूद्दीन ने बुधवार को ‘पीटीआई’ को दिए विशेष साक्षात्कार में कहा, ‘‘गिल यह काम (टीम की कप्तानी) काफी अच्छी तरह कर रहा है। उसके व्यक्तिगत प्रदर्शन में काफी सुधार हुआ है। वह सबसे अच्छे खिलाड़ियों में से एक है। मुझे नहीं पता कि उन्होंने उसे टी20 में क्यों नहीं चुना।’’
उन्होंने कहा, ‘‘वह सभी प्रारूपों के लिए काफी अच्छा खिलाड़ी है और उसे कभी किसी प्रारूप से बाहर नहीं किया जाना चाहिए।’’
अजहरूद्दीन ने कहा कि सरफराज और नबी दोनों को ही घरेलू क्रिकेट में उनके अच्छे प्रदर्शन का इनाम नहीं मिला है।
Published: undefined
क्यूरासाओ के प्रशंसक जोश से भर गए थे और जर्मनी की टीम हैरान थी। लिवानो कोमेनेन्सिया ने चार बार की चैंपियन जर्मनी के खिलाफ उस देश के लिए गोल किया था जो विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने वाली सबसे कम आबादी वाली टीम है।
ह्यूस्टन में स्कोर 1-1 होने पर एक बड़ा उलटफेर होता दिख रहा था लेकिन तभी पानी का ब्रेक (हाइड्रेशन ब्रेक) हुआ।
क्यूरासाओ ने अपनी बढ़त खो दी और मध्यांतर से पहले दो गोल खा लिए और आखिरकार उन्हें जर्मनी ने 7-1 से हरा दिया।
इंग्लैंड के पूर्व स्ट्राइकर एलन शियरर ने ‘द रेस्ट इज फ़ुटबॉल’ पॉडकास्ट पर कहा, ‘‘मुझे सच में उनके लिए बुरा लगा। उन्होंने गोल किया और उसके शायद 30 सेकेंड बाद ही खेल रुक गया। इससे उनकी लय टूट गई। ’’
फीफा ने हर हाफ के बीच में पानी के ब्रेक शुरू किए हैं जिससे कि खिलाड़ी अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की गर्मी से निपट सकें। लेकिन आलोचकों का कहना है कि इसके अनचाहे नतीजे सामने आ रहे हैं और इससे खेल का प्रवाह बिगड़ रहा है और कोच को अपनी टीम के फायदे के लिए रणनीति बदलकर लय बदलने का मौका मिल रहा है।
Published: undefined
बांग्लादेश ने हाल में संपन्न घरेलू वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया था। इस सीरीज में बांग्लादेश के गेंदबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा था, और उसका फायदा उन्हें आईसीसी द्वारा बुधवार को जारी वनडे रैंकिंग में मिलता हुआ दिख रहा है।
आईसीसी द्वारा जारी गेंदबाजों की रैंकिंग में टॉप-10 गेंदबाजों पर नजर डालें तो अफगानिस्तान के राशिद खान पहले, पाकिस्तान के अबरार अहमद दूसरे, इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर तीसरे, दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज चौथे, श्रीलंका के महेश तिक्षाणा पांचवें, इंग्लैंड के आदिल राशिद छठे, भारत के कुलदीप यादव सातवें, बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज आठवें, पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी नौवें और न्यूजीलैंड के मिचेल सेंटनर दसवें स्थान पर हैं।
वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल पहले, भारत के विराट कोहली दूसरे, अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान तीसरे, भारत के रोहित शर्मा चौथे, भारत के शुभमन गिल पांचवें, पाकिस्तान के बाबर आजम पांचवें, वेस्टइंडीज के शे होप सातवें, आयरलैंड के हैरी टेक्टर आठवें, भारत के केएल राहुल नौवें और श्रीलंका के चरिथ असालंका दसवें स्थान पर हैं।
वनडे के शीर्ष दस ऑलराउंडर्स में अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह ओमरजाई पहले, जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा दूसरे, अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी तीसरे, बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज चौथे, अफगानिस्तान के राशिद खान पांचवें, न्यूजीलैंड के माइकल ब्रेसवेल छठे, न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकमुलेन सातवें, न्यूजीलैंड के मिचेल सेंटनर आठवें, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा नौवें, और भारत के अक्षर पटेल दसवें स्थान पर हैं।
Published: undefined
ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को बीर श्रेष्ठो फ्लाइट लेफ्टिनेंट मतीउर रहमान स्टेडियम में बांग्लादेश के विरुद्ध टी20 सीरीज के पहले मैच को 4 विकेट से अपने नाम किया। ऑस्ट्रेलिया की जीत में एडम जांपा और जोएल डेविस का अहम योहदान रहा, जिन्होंने मिलकर 6 विकेट हासिल किए। मेहमान टीम ने तीन मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है।
वनडे सीरीज 1-2 से गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम बांग्लादेश के दौरे पर टी20 सीरीज जीतकर अपनी लाज बचाना चाहेगी। टी20 सीरीज के अगले दो मुकाबले 19 और 21 जून को इसी मैदान पर खेले जाने हैं।
चट्टोग्राम में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेशी टीम 19 ओवरों में 131 रन पर सिमट गई। सलामी जोड़ी के रूप में सैफ हसन ने तंजीद हसन के साथ पहले विकेट के लिए 26 रन की साझेदारी की।
तंजीद 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस जोड़ी के टूटने के बाद टीम निरंतर अंतराल पर विकेट गंवाती रही। इस दौरान परवेज हुसैन और अब्दुल गफ्फार 10-10 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि सौम्य सरकार ने 17 रन की पारी खेली।
पीटीआई और आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined