खेल

FIFA U17 World Cup: फुटबॉल में नई इबारत लिखने को भारतीय टीम तैयार, भुवनेश्वर में आज से शुरू होगा महिला फीफा विश्वकप

आज शाम भुवनेश्‍वर में ग्रुप-ए के पहले मैच में भारत का मुकाबला अमेरिका से होगा। यह मैच रात आठ बजे से खेला जाएगा। भारतीय महिला फुटबॉल टीम पहली बार फीफा टूर्नामेंट में खेलेगी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

फीफा अंडर-17 महिला विश्‍वकप फुटबॉल 2022 आज से शुरू हो रहा है। वर्ष 2019 में अंडर-17 पुरुष फीफा विश्‍वकप के सफल आयोजन के बाद भारत अब इस टूर्नामेंट का आयोजन कर रहा है। इस टूर्नामेंट में 16 टीमें हिस्‍सा ले रही हैं। इन्‍हें चार ग्रुपों में रखा गया है और प्रत्‍येक ग्रुप में चार-चार टीमें हैं। प्रत्‍येक ग्रुप से दो शीर्ष टीमें नॉकआउट दौर में जाएंगी।

आज शाम भुवनेश्‍वर में ग्रुप-ए के पहले मैच में भारत का मुकाबला अमेरिका से होगा। यह मैच रात आठ बजे से खेला जाएगा। भारतीय महिला फुटबॉल टीम पहली बार फीफा टूर्नामेंट में खेलेगी। फीफा अंडर-17 महिला विश्‍वकप का यह सातवां संस्‍करण है।

वर्ष 2008 में इस टूर्नामेंट की शुरूआत हुई थी। उत्‍तर कोरिया के लिए यह सफल टूर्नामेंट रहा है और उसने दो बार खिताबी जीत हासिल की है। अन्‍य विजेताओं में दक्षिण कोरिया, फ्रांस, जापान और स्‍पेन हैं। स्‍पेन मौजूदा चैंपियन है। उसने 2018 में उरुग्‍वे में आयोजित इस टूर्नामेंट के फाइनल में मैक्सिको को हराकर खिताब जीता था।

भुवनेश्वर, गोवा और नवी मुंबई में आयोजित होगा टूर्नामेंट

  • 30 अक्टूबर को खेला जाएगा टूर्नामेंट का फाइनल, स्पेन की टीम गत विजेता है, जिसने 2018 में खिताब जीता था।

  • भारत लीग दौर में अपने तीनों मैच (11 अक्टूबर बनाम अमेरिका, 14 अक्टूबर बनाम मोरक्को और 17 अक्तूबर बनाम ब्राजील) भुवनेश्वर में खेलेगा।

  • शुभंकर इबा है जो एशियाई शेरनी है।

  • टूर्नामेंट का नारा 'किक ऑफ द ड्रीम' है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: '3000 साल पुराने नहीं, आज के भारत को समझें', मोदी सरकार के खिलाफ खुलकर बोले राहुल गांधी

  • ,
  • आरजी कर रेप-मर्डर केसः टीएमसी नेता निर्मल घोष गिरफ्तार, जल्दबाजी में अंतिम संस्कार कराने के मामले में कार्रवाई

  • ,
  • सिनेजीवन: सलमान खान और संजय दत्त की फिर दिखेगी जोड़ी और श्रीदेवी की बायोग्राफी 'एम्प्रेस' जल्द होगी रिलीज

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: जिस फिल्म ने श्रीदेवी को बनाया स्टार, उसी को मानती थीं बदकिस्मत, फिर बनीं पहली महिला सुपरस्टार

  • ,
  • कर्नाटकः जेल में प्रज्वल रेवन्ना की बैरक से मोबाइल मिलने की होगी जांच, डीआईजी की अगुवाई में विशेष टीम गठित