खेल

FIFA WC 2022: कतर वर्ल्ड कप में गोल्डन बूट के लिए इन खिलाड़ियों के बीच टक्कर, अब सिर्फ चार मैच बाकी

कतर में खेले जा रहे विश्व कप 2022 में तीन खिलाड़ी ऐसे हैं जो गोल्डन बूट अवॉर्ड के लिए एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कतर में खेला जा रहा फीफा वर्ल्ड कप के आखिरी तीन मैच बचे हैं। फ्रांस, अर्जेंटीना, क्रोएशिया और मोरक्को की फाइनल की रेस में बने हुए हैं। इसके साथ ही गोल्डन बूट अवार्ड की रेस भी तेज हो गई है। कई खिलाड़ी हैं जो एक दूसरे से आगे निकलने की जद्दोजहद में लगे हुए हैं। कतर में खेले जा रहे विश्व कप 2022 में तीन खिलाड़ी ऐसे हैं जो गोल्डन बूट अवॉर्ड के लिए एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। बता दें कि यह पुरस्कार उस खिलाड़ी को दिया जाता है जो फीफा विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल करता है। फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले 14 दिसंबर से शुरु हो रहे हैं।

एमबाप्पे गोल्डन बूट की रेस में  सबसे आगे

कतर विश्व कप 2022 में गोल्डन बूट अवॉर्ड में फ्रांस के किलियन एमबाप्पे सबसे आगे हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में अब तक सबसे ज्यादा 5 गोल दागे हैं। एमबाप्पे के पास अपने गोल की संख्या में इजाफा करने का पूरा मैका है। क्योंकि फ्रांस की टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है और उसका मुकाबला 15 दिसंबर को मोरक्को से है। एमबाप्पे के अभी तक के प्रदर्शन से उम्मीद है कि वो अपने गोल की संख्या को बढ़ाने में कामयाब होंगे।

एमबाप्पे को इन दो खिलाड़ियों से मिल रही कड़ी कट्टर

एमबाप्पे के अलावा दो और खिलाड़ी हैं जो गोल्डन बूट अवॉर्ड जीत सकते हैं। वो हैं सबसे बेहत खिलाड़ियों में से एक अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी और फ्रांस के ओलिवर गिरौड। इन दोनों से गोल्डन बूट अवॉर्ड के लिए किलियन एमबाप्पे के कड़ी टक्कर मिल रही है। फीफा वर्ल्ड कप 2022 में मेसी ने अर्जेंटीना का प्रतिनिधित्व करते हुए चार गोल दागे हैं। वह अपनी टीम की तरफ से सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। इस विश्व कप में मेसी सर्वाधिक गोल करने वाले संयुक्त रूप से दूसरे खिलाड़ी हैं। उधर फ्रांस के ओलिवर गिरौड भी टूर्नामेंट में चार गोल कर चुके है। वह भी गोल्डन बूट अवॉर्ड की रेस में बने हुए हैं। अर्जेंटीना की टीम क्रोएशिया के खिलाफ अपना सेमीफाइनल मुकाबला 14 दिसंबर को खेलेगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • जन्मदिन विशेष: डकैत के नाम पर पड़ा था नाम, भांगड़ा को दुनिया भर में किया मशहूर, बेहद दिलचस्प है दलेर सिंह की कहानी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सरकारी विद्यालयों में बिना अनुमति प्रवेश, फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर रोक क्यों: अशोक गहलोत

  • ,
  • खेल: गॉल टेस्ट में भारत की पकड़ मजबूत और दिव्या, तेजस्विन, गायत्री गोपीचंद को अर्जुन पुरस्कार

  • ,
  • तेजस्वी ने छात्रों के मुद्दे पर कल राजभवन मार्च का ऐलान किया, बोले- एके-47 से गोली चलाने का आदेश किसने दिया?

  • ,
  • सिनेजीवन: 18 साल की उम्र में आमिर ने किया था सनी देओल के साथ काम और 'फ्रॉम पिंक टू पावर' पैनल में शामिल होंगी तापसी