खेल

FIFA WC 2026: 2022 वाले झटके से बचना चहेगा अर्जेंटीना, अल्जीरिया के खिलाफ दमदार शुरुआत की उम्मीद

38 वर्षीय मेस्सी ने दो सप्ताह पहले कनसास सिटी में अर्जेंटीना के बेस कैंप में पहुंचने के बाद से मीडिया से बात नहीं की है, लेकिन अभ्यास सत्र के दौरान आठ बार के बैलोन डीओर विजेता फिट और तनावमुक्त नजर आए।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

अर्जेंटीना के कोच लियोनेल स्कैलोनी जानते हैं कि विश्व कप का फैसला टूर्नामेंट के पहले मैच में नहीं होगा। उनकी टीम ने चार साल पहले यह साबित कर दिया था।

लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना 2022 में कतर में सऊदी अरब से मिली हार की तरह ही शुरुआत करना चाहता है। अर्जेंटीना ने तब पहला मैच गंवाने के बाद शानदार वापसी की थी।

उसने ग्रुप चरण के अपने बाकी बचे दो मैच में पोलैंड और मैक्सिको को हराया, क्वार्टरफाइनल में नीदरलैंड को पेनल्टी शूटआउट में पराजित किया और आखिर में एक और पेनल्टी शूटआउट में फ्रांस को हराकर अपना तीसरा विश्व खिताब जीता।

अर्जेंटीना के अल्जीरिया के खिलाफ 2026 विश्व कप के पहले मैच से एक दिन पहले स्कैलोनी ने कहा, ‘‘हमें पिछले विश्व कप का अनुभव है, इसलिए यह पहला मैच निर्णायक नहीं है। मेरा मतलब है, यह महत्वपूर्ण है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि पहला मैच ही सब कुछ है।’’

विश्व कप के इतिहास में अभी तक केवल दो देश ही अपने खिताब का बचाव कर पाए हैं। इटली ने 1938 में और ब्राजील ने 1962 में यह कारनामा किया था। इसका मतलब है कि पिछले 64 साल से कोई भी टीम अपना खिताब नहीं बचा पाई है तथा अर्जेंटीना और उसके स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी के लिए यह बड़ी चुनौती होगी। अर्जेंटीना हालांकि इतिहास में अपना नाम दर्ज करने के लिए प्रतिबद्ध है।

स्कैलोनी ने कहा, ‘‘हम आश्वस्त और आत्मविश्वास से भरे हैं। हम यहां हैं और यह हमारे लिए बहुत अच्छा समय है।’’

अर्जेंटीना अपने कुछ खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर चिंतित हैं जिनमें मेस्सी भी शामिल है जो मांसपेशियों में हल्के खिंचाव से जूझ रहे हैं। उनके अलावा निको पाज़ घुटने की चोट से उबर रहे हैं, जूलियन अल्वारेज़ को टखने में चोट लगी है। गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज़ के उंगली में फ्रैक्चर होने के बावजूद शुरुआती लाइनअप में शामिल होने की उम्मीद है।

असली सवाल सिर्फ निकोलस टैग्लियाफिको को लेकर है, जो अपने बाएं पांव के पिछले हिस्से में मांसपेशियों में खिंचाव के बावजूद अभ्यास कर रहे हैं।

स्कैलोनी ने कहा, ‘‘हमारी राष्ट्रीय टीम के सभी खिलाड़ी शानदार हैं। उनमें से कुछ को चोट लगी है और कुछ पूरी तरह से फिट हैं। केवल निको इकलौता खिलाड़ी जिसकी चोट थोड़ा चिंताजनक है। बाकी किसी को भी गंभीर चोट नहीं है।’’

38 वर्षीय मेस्सी ने दो सप्ताह पहले कनसास सिटी में अर्जेंटीना के बेस कैंप में पहुंचने के बाद से मीडिया से बात नहीं की है, लेकिन अभ्यास सत्र के दौरान आठ बार के बैलोन डीओर विजेता फिट और तनावमुक्त नजर आए।

मेस्सी ने पिछले हफ्ते आइसलैंड के साथ एक अभ्यास मैच में 20 मिनट खेलकर और गोल करके अपनी अपनी फिटनेस को लेकर जताई जा रही आशंकाओं को दूर कर दिया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • जमशेदपुर में बड़ा सड़क हादसा, खड़े ट्रेलर से टकराई तेज रफ्तार कार, ग्रामीण विकास मंत्री की बेटी समेत चार की मौत

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: IIT बॉम्बे के दिवंगत छात्र के माता-पिता से राहुल गांधी ने की बात, न्याय के लिए मदद का दिया भरोसा

  • ,
  • बिहार में जमुई जैसा एक और वारदात! समस्तीपुर में दिन के उजाले में लड़की से छेड़छाड़, वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

  • ,
  • राहुल गांधी ने IIT बॉम्बे के छात्र साहिल के परिवार से की फोन पर बात, न्याय दिलाने में मदद का दिलाया भरोसा

  • ,
  • मौसम अपडेट: 17 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, UP-बिहार से ओडिशा तक मौसम लेगा करवट, जानें देशभर का हाल