खेल

FIFA: आइवरी कोस्ट के वाही को कनाडा में नहीं मिली एंट्री, जर्मनी के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे

वाही को कनाडा में एंट्री नहीं मिलने का मामला फ्रांस की एक घटना से जुड़ा हुआ है, जहां वाही को लीग 1 में कथित स्पॉट-फिक्सिंग की जांच से जोड़ा गया है। ये आरोप मई में मेट्ज के खिलाफ नीस के लीग मैच से जुड़े हैं, जहां वाही पर जानबूझकर येलो कार्ड लेने का आरोप है।

फीफा विश्व कप: आइवरी कोस्ट के वाही को जर्मनी के खिलाफ मैच के लिए कनाडा में एंट्री नहीं मिली
फीफा विश्व कप: आइवरी कोस्ट के वाही को जर्मनी के खिलाफ मैच के लिए कनाडा में एंट्री नहीं मिली फोटोः IANS

फीफा वर्ल्ड कप 2026 को लेकर एक और विवाद सामने आ गया है। खबर है कि आइवरी कोस्ट के फॉरवर्ड एली वाही को कनाडा में एंट्री नहीं मिली है, जिसके कारण वह शनिवार को टोरंटो में जर्मनी के खिलाफ अपने देश के फीफा वर्ल्ड कप का ग्रुप-स्टेज मैच में नहीं खेल पाएंगे। हालांकि, कनाडा में एंट्री के लिए जरूरी मंजूरी नहीं मिल पाने की वजह से वह अमेरिका में ही रहेंगे। 23 साल के एली वाही इक्वाडोर पर आइवरी कोस्ट की शुरुआती वर्ल्ड कप जीत में शामिल थे।

Published: undefined

एली वाही को कनाडा में एंट्री नहीं मिलने का मामला फ्रांस में हुई एक घटना से जुड़ा हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्रांस में वाही को लीग 1 में कथित स्पॉट-फिक्सिंग की जांच से जोड़ा गया है। ये आरोप मई में मेट्ज के खिलाफ नीस के लीग मैच से जुड़े हैं, जहां वाही पर जानबूझकर येलो कार्ड लेने का आरोप है। वाही नीस के लिए खेलते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रांस के अभियोजक ने कहा है कि एक 23 साल के लीग 1 फुटबॉलर को गिरफ्तार किया गया था। रिपोर्ट में वाही के नाम का उल्लेख नहीं है। लीग डे फुटबॉल प्रोफेशनेल ने बाद में कहा कि उसे वाही से जुड़ी एक बुकिंग पर बहुत ज्यादा बेट लगाए जाने के बारे में अलर्ट किया गया था।

Published: undefined

आइवरी कोस्ट में फुटबॉल की गवर्निंग बॉडी, फेडरेशन इवोरिएन डे फुटबॉल ने एक बयान में कहा कि उसे खिलाड़ी से जुड़ी कानूनी कार्रवाई के बारे में कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। हमारा समर्थन खिलाड़ी के साथ है। आइवरी फुटबॉल फेडरेशन ने बुधवार को एली वाही के बारे में प्रकाशित अलग-अलग लेखों और जानकारी पर ध्यान दिया है। फेडरेशन को उनसे जुड़ी किसी भी न्यायिक या प्रशासनिक कार्रवाई के बारे में आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। हम अपने खिलाड़ी का इस नाजुक समय में समर्थन करते हैं।

Published: undefined

एली वाही टीम के लौटने तक अमेरिका में ही रहेंगे। विश्व कप में वाही कनाडा में एंट्री से जुड़ी दिक्कतों का सामना करने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। घाना के मिडफील्डर थॉमस पार्टी को भी पनामा के खिलाफ अपने देश के शुरुआती ग्रुप मैच के लिए कनाडा में एंट्री नहीं दी गई थी। इसका घाना सरकार ने विरोध किया था। आइवरी कोस्ट का अगला मैच टोरंटो में जर्मनी के साथ होना है। इसके बाद टीम यूनाइटेड स्टेट्स के फिलाडेल्फिया में कुराकाओ के खिलाफ अपना अगला ग्रुप-स्टेज मैच में खेलेगी।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined