खेल

FIFA World Cup: बढ़त लेने के बाद भी जीत नहीं सका चेक गणराज्य, द.कोरिया ने वापसी कर 2-1 से हराया

मैच के पहले हाफ में दोनों टीमें गोल करने में नाकाम रहीं और स्कोर 0-0 से बराबर रहा। हालांकि, दूसरे हाफ में खेल पूरी तरह बदल गया और दर्शकों को तीन गोल देखने को मिले।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

फीफा विश्व कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में दक्षिण कोरिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेक गणराज्य को 2-1 से पराजित कर टूर्नामेंट में विजयी शुरुआत की। मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें दक्षिण कोरिया ने एक गोल से पिछड़ने के बावजूद दमदार वापसी कर जीत अपने नाम की। मैच के पहले हाफ में दोनों टीमें गोल करने में नाकाम रहीं और स्कोर 0-0 से बराबर रहा। हालांकि, दूसरे हाफ में खेल पूरी तरह बदल गया और दर्शकों को तीन गोल देखने को मिले।

Published: undefined

चेक गणराज्य ने 59वें मिनट में लाडिस्लाव क्रेज़ची के गोल की बदौलत बढ़त हासिल की। इस गोल के बाद दक्षिण कोरिया दबाव में नजर आया, लेकिन टीम ने जल्द ही शानदार वापसी की। 67वें मिनट में ह्वांग इन-बोम ने गोल दागकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। बराबरी के बाद दक्षिण कोरिया ने आक्रामक खेल जारी रखा और 78वें मिनट में ओह ह्योन-ग्यू ने निर्णायक गोल कर टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी। इसके बाद चेक गणराज्य ने वापसी की कोशिश की, लेकिन दक्षिण कोरियाई रक्षा पंक्ति के सामने उसकी एक न चली।

Published: undefined

दूसरे हॉफ में आया पहला गोल

पहले हाफ में दोनों टीमों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और मैदान से बाहर जाते समय दर्शकों ने उनकी हूटिंग की। इसके बाद चेक गणराज्य ने 59वें मिनट में कप्तान लादिस्लाव क्रेजी के हेडर से किए गए शानदार गोल से बढ़त हासिल कर ली। यह गोल पेनल्टी एरिया में एक लंबी थ्रो-इन के बाद हुआ।

Published: undefined

दक्षिण कोरिया ने 67वें मिनट में बराबरी कर ली, जब ह्वांग ने दो खिलाड़ियों को चकमा देने के लिए शॉट मारने का नाटक किया और गोल दाग दिया। इसके बाद उन्होंने दाहिनी ओर से क्रॉस पास दिया, जिस पर ओह ह्योन-ग्यू ने 80वें मिनट में निर्णायक गोल दागा। यह मैच ग्वाडालाजारा स्टेडियम में खेला गया जहां सैकड़ों सीट खाली पड़ी थी।

स्टार फॉरवर्ड सोन ह्युंग-मिन की अगुवाई में दक्षिण कोरिया ने गेंद पर पूरा नियंत्रण रखा और चेक गणराज्य के गोल पर अधिक शॉट लगाए। फीफा रैंकिंग में 25वें स्थान पर काबिज कोरियाई टीम को 38वें स्थान की टीम चेक गणराज्य के खिलाफ गोल करने के कई मौके मिले, लेकिन वे शुरुआती क्षणों में इनका फायदा उठाने में नाकाम रहे।

PTI के इनपुट के साथ

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined