खेल

चहल को ऑस्ट्रेलिया वनडे से बाहर किए जाने पर हरभजन ने जताई नाराजगी, कहा- 'यह मेरी समझ से परे है'

हरभजन ने कहा, "युजवेंद्र चहल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम में होना चाहिए था। उन्हें मौका नहीं दिया गया है। यह मेरी समझ से परे है। या तो उन्होंने किसी के साथ लड़ाई की है या उन्होंने किसी को कुछ कहा है, मुझे नहीं पता।"

फोटो: Getty images
फोटो: Getty images  

भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे सीरीज से लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को बाहर किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। इससे पहले, युजवेंद्र चहल को भारत की 15 सदस्यीय विश्व कप टीम से भी बाहर कर दिया गया था और तब से वह केंट के लिए काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं।

अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए हरभजन ने कहा, "युजवेंद्र चहल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम में होना चाहिए था। उन्हें मौका नहीं दिया गया है। यह मेरी समझ से परे है। या तो उन्होंने किसी के साथ लड़ाई की है या उन्होंने किसी को कुछ कहा है, मुझे नहीं पता। अगर सिर्फ स्किल की बात करें तो उनका नाम इस टीम में होना चाहिए था क्योंकि टीम इंडिया के कई खिलाड़ी आराम कर रहे हैं।''

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज 3-2 से हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया का सामना भारत से होगा।

एक तरफ जहां भारतीय टीम एशिया कप में पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ खेल रही थी। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम का सामना दक्षिण अफ्रीका से था। ऑस्ट्रेलिया एक मजबूत टीम है।

हरभजन ने कहा, "आपको ऑस्ट्रेलिया को हराने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा क्योंकि उनके पास नंबर 7-8 तक अच्छी बल्लेबाजी है।"

विश्व कप में भारत और ऑस्ट्रेलिया का सामना 8 अक्टूबर को होगा। उससे पहले, भारत 22 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा जिसके लिए भारतीय टीम की घोषणा हो चुकी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • हरियाणाः हिसार कोर्ट के बाहर गैंगस्टर विनोद पन्नू की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ गोलीबारी से थर्राया इलाका

  • ,
  • छात्रों पर हो रहे हमलों के लिए BJP-RSS की मानसिकता जिम्मेदार, लेकिन युवाओं को अब रोका नहीं जा सकताः राहुल गांधी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: जंतर-मंतर समेत देशभर में प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा पर SC सख्त, जांच के लिए बनाई हाई पावर कमेटी

  • ,
  • बाढ़ से बेहाल असम: टूटी सड़कें, बहे स्कूल, कांग्रेस ने मांगा ₹10,000 करोड़ का पैकेज, गौरव गोगोई की PM मोदी से अपील

  • ,
  • दुनिया की खबरें: रूस की ड्रोन कार्रवाई पर भड़के रोमानिया के राष्ट्रपति और ईरान पर ट्रंप की आर्थिक नीति से चीन नाराज