खेल

IND vs WI: भारत ने वेस्टइंडीज को पारी और 141 रनों से हराया, अश्विन की फिरकी में फंसे बल्लेबाज, झटके 12 विकेट

पहली पारी में 5 विकेट लेने वाले रविचंद्रन अश्विन ने दूसरी पारी में भी कहर बरपाया और वेस्टइंडीज के 7 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। अश्विन ने इस तरह पहले टेस्ट में कुल 12 विकेट चटकाए।

फोटो: @BCCI
फोटो: @BCCI 

भारत ने डोमिनिका के विंडसर पार्क में खेले गए पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को पारी और 141 रन से हरा दिया है। पहली पारी में 5 विकेट लेने वाले रविचंद्रन अश्विन ने दूसरी पारी में भी कहर बरपाया और वेस्टइंडीज के 7 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। अश्विन ने इस तरह पहले टेस्ट में कुल 12 विकेट चटकाए। भारतीय टीम ने पहली पारी में 271 रन की लीड ली थी, वेस्टइंडीज की टीम खेल के तीसरे दिन दूसरी पारी में सिर्फ 130 रन पर ढेर हो गई।

Published: undefined

अश्विन ने कुंबले की बराबरी की

रविचंद्रन अश्विन ने मैच में कुल 12 विकेट लिए, अश्विन भारत के लिए 8वीं बार एक मैच में 10 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं, उन्होंने अनिल कुंबले (आठ) की बराबरी कर ली है।

बता दें कि इस मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 150 रन ही बनाए थे। इसके बाद भारत ने पांच विकेट पर 421 रन के स्कोर पर पारी घोषित करके 271 रन की बढत ले ली। लेकिन वेस्टइंडीज की टीम दूसरी पारी में भी फ्लॉप रही और 130 रन पर सिमट गई।

Published: undefined

यशस्वी जायसवाल ने खेली मैच विनिंग पारी

यशस्वी जायसवाल का डेब्यू मैच उनके लिए काफी यादगार रहा। 21 साल के यशस्वी जायसवाल ने डोमिनिका के विंडसर पार्क में खेले गए इस मैच में 171 रनों की पारी खेली। यशस्वी जायसवाल को इस शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। यशस्वी जायसवाल डेब्यू टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने वाले 8वें भारतीय खिलाड़ी बने हैं। इससे पहले प्रवीण आमरे, आरपी सिंह, आर अश्विन, शिखर धवन, रोहित शर्मा, पृथ्वी शॉ और श्रेयस अय्यर ने अपने पहले मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता था।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined