
मेजबान इंग्लैंड ने आईसीसी विश्व कप-2019 में शनिवार को सोफिया गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए मैच में बांग्लादेश को 106 रनों से हरा दिया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 386 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया और फिर बांग्लादेश को 48.5 ओवरों में 280 रनों ऑल आउट कर इस टूर्नामेंट में दूसरी जीत हासिल की। यह इंग्लैंड का विश्व कप में सर्वोच्च स्कोर भी है।
इंग्लैंड के लिए जेसन रॉय ने 153, जॉनी बेयरस्टो ने 51, जोस बटलर ने 64, लियाम प्लंकट ने नाबाद 27 और क्रिस वोक्स ने नाबाद 18 रन बनाए। बांग्लादेश के लिए मोहम्मद सैफुद्दीन और मेहदी हसन मिराज ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश के लिए शाकिब अल हसन ने 121, मुश्फीकुर रहीम ने 44, महामदुल्लाह ने 28 और मोसाद्देक हुसैन ने 26 रन बनाए।इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर ने तीन-तीन सफलताएं अर्जित कीं।
आईसीसीविश्व कप-2019 में बांग्लादेश और मेजबान इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के मैदान पर मुकाबला जारी है। बांग्लादेश 387 रनों के पहाड़ के आगे दब गई है। मैच में बस औपचारिकता बाकी है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 386 रन बनाए थे।
मौजूदा उप-विजेता न्यूजीलैंड ने शनिवार को आईसीसी विश्व कप-2019 के अपने तीसरे मैच में अफगानिस्तान को 42.1 ओवरों में 172 रनों पर ही ढेर कर दिया है। द कूपर एसोशिएट्स काउंटी ग्राउंड पर खेले जा रहे मैच में अफगानिस्तान की बल्लेबाजी जिम्मी नीशाम के सामने ढह गई। नीशाम ने पांच जबकि लॉकी फग्र्यूसन ने चार विकेट अपने नाम किए। अफगानिस्तान के लिए हसमातुल्लाह शाहिदि ने सबसे ज्यादा 59 रन बनाए। हजरतुल्लाह जाजई ने 34, नूर अली जादरान ने 31 और अफताब आलम ने 14 रनों का योगदान दिया।
आईसीसीविश्व कप-2019 में बांग्लादेश और मेजबान इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के मैदान पर मुकाबला जारी है। बांग्लादेश के चार विकेट गिर चुके हैं। शाकिब अल हसन शतक बनाकर मैदान पर डंटे हुए हैं। इंग्लैंड ने बांग्लादेश के सामने 387 रनों की विशाल चुनौती रखी है।
आईसीसीविश्व कप-2019 में बांग्लादेश और मेजबान इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के मैदान पर मुकाबला जारी है। बांग्लादेश को तीसरा झटका लगा है। मुशफिकुर रहीम 44 रन बनाकर आउट हुए।इंग्लैंड ने बांग्लादेश के सामने 387 रनों की विशाल चुनौती रखी है।
न्यूजीलैंड ने आईसीसी विश्व कप-2019 में शनिवार को द कूपर एसोशिएट्स काउंटी ग्राउंड पर खेले जा रहे मैच में टॉस जीतने के बाद अफगानिस्तान को बल्लेबाजी के लिए बुलाया है। अफगानिस्तान 6 बल्लेबाज आउट हो गए हैं।
आईसीसीविश्व कप-2019 में बांग्लादेश और मेजबान इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के मैदान पर मुकाबला जारी है। बांग्लादेश को दूसरा झटका लगा है। तमीम इकबाल 19 रन बनाकर आउट हो गए। इंग्लैंड ने बांग्लादेश के सामने 387 रनों की विशाल चुनौती रखी है।
आईसीसीविश्व कप-2019 में बांग्लादेश और मेजबान इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के मैदान पर मुकाबला जारी है। बांग्लादेश ने 11 ओवर में एक विकेट पर 55 रन बना लिए हैं। सौम्या सरकार सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड ने बांग्लादेश के सामने 387 रनों की विशाल चुनौती रखी है। इंग्लैंड ने अपनी मजबूत और गहरी बल्लेबाजी के दम पर निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 386 रन बनाए।
आईसीसीविश्व कप-2019 में बांग्लादेश और मेजबान इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के मैदान पर मुकाबला जारी है। बांग्लादेश को पहला झटका लगा है। सौम्या सरकार सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए। इंग्लैंड ने बांग्लादेश के सामने 387 रनों की विशाल चुनौती रखी है। इंग्लैंड ने अपनी मजबूत और गहरी बल्लेबाजी के दम पर निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 386 रन बनाए।
इंग्लैंड ने शनिवार को आईसीसी विश्व कप-2019 में सोफिया गार्डन्स मैदान पर खेले जा रहे मैच में बांग्लादेश के सामने 387 रनों की विशाल चुनौती रखी है। इंग्लैंड ने अपनी मजबूत और गहरी बल्लेबाजी के दम पर निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 386 रन बनाए।
न्यूजीलैंड ने आईसीसी विश्व कप-2019 में शनिवार को द कूपर एसोशिएट्स काउंटी ग्राउंड पर खेले जा रहे मैच में टॉस जीतने के बाद अफगानिस्तान को बल्लेबाजी के लिए बुलाया है। अफगानिस्तान को चार झटके लग चुके हैं। कप्तान गुलबदीन नैब सिर्फ चार रन बानकर आउट हो गए।
न्यूजीलैंड ने आईसीसी विश्व कप-2019 में शनिवार को द कूपर एसोशिएट्स काउंटी ग्राउंड पर खेले जा रहे मैच में टॉस जीतने के बाद अफगानिस्तान को बल्लेबाजी के लिए बुलाया है। अफगानिस्तान के तीन विकेट गिर चुके हैं। रहमत शाह बिना खाते खोल ही आउट हो गए हैं। अफगानिस्तान ने 13 ओवर में तीन विकेट पर 70 रन बना लिए हैं।
जीलैंड ने आईसीसी विश्व कप-2019 में शनिवार को द कूपर एसोशिएट्स काउंटी ग्राउंड पर खेले जा रहे मैच में टॉस जीतने के बाद अफगानिस्तान को बल्लेबाजी के लिए बुलाया है। अफगानिस्तान के दो विकेट गिर चुके हैं। हजरतुल्लाह जाजई और जादरान पवेलियन लौट आए हैं।
इंग्लैंड ने शनिवार को आईसीसी विश्व कप-2019 में सोफिया गार्डन्स मैदान पर खेले जा रहे मैच में बांग्लादेश के सामने 387 रनों की विशाल चुनौती रखी है। इंग्लैंड ने अपनी मजबूत और गहरी बल्लेबाजी के दम पर निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 386 रन बनाए। इंग्लैंड का यह विश्व कप में अब तक का सर्वोच्च स्कोर भी है।
इंग्लैंड के लिए जेसन रॉय ने 153, जॉनी बेयरस्टो ने 51, जोस बटलर ने 64, लियम प्लंकट ने नाबाद 27 और क्रिस वोक्स ने नाबाद 18 रन बनाए। बांग्लादेश के लिए मोहम्मद सैफुद्दीन और मेहेदी हसन मिराज ने दो-दो विकेट लिए।
आईसीसीविश्व कप-2019 में बांग्लादेश और मेजबान इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के मैदान पर मुकाबला जारी है। इंग्लैंड को जल्दी जल्दी तीन झटके लगे हैं। कप्तान मोर्गन के बाद बेन स्टोक्स भी आउट हो गए हैं। इंग्लैंड ने 47 ओवर में 341 रन बना लिए हैं।
आईसीसीविश्व कप-2019 में बांग्लादेश और मेजबान इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के मैदान पर मुकाबला जारी है। इंग्लैंड को पांचव झटका लगा है। कप्तान इयोन मोर्गन 35 रन बनाकर आउट हो गए हैं। इंग्लैंड ने 47 ओवर में 341 रन बना लिए हैं।
आईसीसीविश्व कप-2019 में बांग्लादेश और मेजबान इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के मैदान पर मुकाबला जारी है। इंग्लैंड को एक और झटका लगा है। जेसन रॉय के बाद जोस बटलर भी आउट हो गए हैं। बटलर ने 44 बॉल पर 2 चौक्के और 4 छक्कों की मदद से 64 रन बनाए। इंग्लैंड ने 46 ओवर में 334 रन बना लिए हैं।
आईसीसीविश्व कप-2019 में बांग्लादेश और मेजबान इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के मैदान पर मुकाबला जारी है। जोस बटलर ने भी अर्धशतक जड़ दिया है। बटलर 51 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड ने 43वें ओवर में तीन विकेट पर 305 रन बना लिए हैं।
आज विश्व कप में दो मैच खेले जा रहे हैं। दूसरे मैच में न्यूजीलैंड का मुकाबला अफगानिस्तान से हो रह है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर अफगानिस्तान को बल्लेबाजी का न्योता दिया है।
आईसीसीविश्व कप-2019 में बांग्लादेश और मेजबान इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के मैदान पर मुकाबला जारी है। इंग्लैंड को तीसरा बड़ा झटका लगा है। जेसन रॉय 153 रनों की शानदारी पारी खेलकर आउट हुए। इंग्लैंड ने का स्कोर 35 ओवर में 236 रन बना लिए हैं।
आईसीसीविश्व कप-2019 में बांग्लादेश और मेजबान इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के मैदान पर मुकाबला जारी है। इंग्लैंड को दूसरा झटका लगा है। जॉय रूट 21 रन बनाकर आउट हो गए हैं। जेसन रॉय 129 रन बनाकर नॉट आउट हैं। इंग्लैंड का स्कोर 32 वें ओवर में 2 विकेट पर 205 रन है।
आईसीसीविश्व कप-2019 में बांग्लादेश और मेजबान इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के मैदान पर मुकाबला जारी है। इंग्लैंड के जेसन रॉय ने 97 गेंदों पर 103 रन और रूट 25 गेंदों पर 19 रन बनाकर खेल क्रीज पर हैं। 29 ओवर में इंग्लैंड की टीम ने 1 विकेट के नुकसान पर 181 रन बना लिए हैं।
आईसीसीविश्व कप-2019 में बांग्लादेश और मेजबान इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के मैदान पर मुकाबला जारी है। इंग्लैंड के जेसन रॉय ने 92 गेंदों पर शतक जड़ दिया है। 26.5 ओवर में इंग्लैंड की टीम ने 167 रन बना लिए हैं।
आईसीसीविश्व कप-2019 में बांग्लादेश और मेजबान इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के मैदान पर मुकाबला जारी है। जोनी बेयरस्टो 51 रन बनाकर आउट हो गए हैं। मुर्तजा की गेंद पर हसन ने बेयरस्टो का कैच पकड़ा है।
आईसीसीविश्व कप-2019 में बांग्लादेश और मेजबान इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के मैदान पर मुकाबला जारी है। इंग्लैंड की ओर से जेसन रॉय और जोनी बेयरस्टो बल्लेबाजी कर रह हैं। रॉय ने मात्र 38 गेंद में अर्धशतक ठोक दिया है। इंग्लैंड ने 15 ओवर में 109 रन बना लिए हैं।
आईसीसीविश्व कप-2019 में बांग्लादेश और मेजबान इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के मैदान पर मुकाबला शुरू हो गया है। इंग्लैंड की ओर से जेसन रॉय और जोनी बेयरस्टो बल्लेबाजी कर रह हैं। इंग्लैंड ने 9 ओवर में 60 रन बना लिए हैं।
बांग्लादेश और मेजबान इंग्लैंड के बीच मुकाबला जारी है। बिना विकेट खोए इंग्लैंड की टीम ने 2 ओवर में 6 रन बना लिए हैं। जेसन रॉय और जोनी बेयरस्टो क्रीज पर हैं।
आईसीसीविश्व कप-2019 में बांग्लादेश और मेजबान इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के मैदान पर मुकाबला शुरू हो गया है। इंग्लैंड की ओर से जेसन रॉय और जोनी बेयरस्टो बल्लेबाजी करने आए हैं।
दोनों टीमों का प्लेइंग इलेवन:
इंग्लैंड: जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, इयोन मॉर्गन (कप्तान), बेन स्टोक्स, जोस बटलर, क्रिस वोक्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, लियाम प्लेंकेट, मार्क वुड
बांग्लादेश: तमीम इकबाल, सौम्या सरकार, शाकिब अल हसन, मुश्फिकुर रहीम, मोहम्मद मिथुन, महमुदुल्लाह, मोसादेक हुसैन, मोहम्मद सैफुद्दीन, मेहदी हसन, मशरफे मुर्तजा (कप्तान), मुस्ताफिजुर रहमान
आईसीसी विश्व कप-2019 में बांग्लादेश और मेजबान इंग्लैंड के बीच थोड़ी देर में कार्डिफ के मैदान पर मुकाबला शुरू होगा। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदजाबी करने का फैसला लिया है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 08 Jun 2019, 2:45 PM IST