
बर्मिंघम के एजबेस्टन में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 28 रन से हरा दिया है। भारत के 315 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम 48 ओवर में 286 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जसप्रीत बुमराह ने लगातार दो विकेट लेकर बांग्लादेश की पारी का अंत कर दिया।
इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। ऑस्ट्रेलिया के बाद टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम है।
बर्मिंघम के एजबेस्टन में चल रहे मैच में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 315 रन का लक्ष्य दिया है। जवाब में उतरी बांग्लादेश की पारी लड़खड़ा गई है। सब्बीर के आउट होने के अगले ही ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने मोर्तजा को धोनी के हाथों कैच कराकर बांग्लादेश को 8वां झटका दिया है।
बर्मिंघम के एजबेस्टन में चल रहे मैच में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 315 रन का लक्ष्य दिया है। जवाब में उतरी बांग्लादेश की पारी लड़खड़ा गई है। जमते नजर आ रहे सब्बीर रहमान का विकेट लेकर बुमराह ने बांग्लादेश को 7वां झटका दिया है। 44 ओवर में स्कोर 247/7 रन है।
बर्मिंघम के एजबेस्टन में चल रहे मैच में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 315 रन का लक्ष्य दिया है। जवाब में उतरी बांग्लादेश की पारी लड़खड़ा गई। मोसद्दक के थोडी ही देर बाद काफी देर से जमे हुए शाकिब अल हसन को हार्दिक पांड्या ने आउट कर दिया। स्कोर 182/6 रन है।
बर्मिंघम के एजबेस्टन में चल रहे मैच में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 315 रन का लक्ष्य दिया है। जवाब में उतरी बांग्लादेश की पारी लड़खड़ाती दिख रही है। बुमराह के मोसद्दक को आउट करने के साथ बंग्लादेश की आधी टीम पैवेलियन लौट गई है। स्कोर 33 ओवर में 179/5 रन है।
बर्मिंघम के एजबेस्टन में चल रहे मैच में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 315 रन का लक्ष्य दिया है। जवाब में उतरी बांग्लादेश का स्कोर 31 ओवर में 169/4 रन है। तमीम इकबाल, सौम्य सरकार, मुशफिकुर रहीम और लिटन दास आउट हुए हैं। शाकिब अल हसन 57 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
बर्मिंघम के एजबेस्टन में चल रहे मैच में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 315 रन का लक्ष्य दिया है। जवाब में उतरी बांग्लादेश की टीम रुक-रुक के लग हे झटकों से दबाव में आती दिख रही है। चहल ने तीसरा झटका देते हुए मुशफिकुर रहीम को शमी के हाथों कैच आउट करा दिया है।
बर्मिंघम के एजबेस्टन में चल रहे मैच में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 315 रन का लक्ष्य दिया है। जवाब में उतरी बांग्लादेश की टीम को सौम्य सरकार के नुकसान के साथ दूसरा झटका लगा है। हार्दिक पांड्या ने सौम्य को 33 रन के निजी स्कोर पर आउट कर पैवेलियन भेज दिया। टीम का स्कोर 18 ओवर के बाद 2 विकेट पर 87 रन है।
बर्मिंघम के एजबेस्टन में चल रहे मैच में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 315 रन का लक्ष्य दिया है। जवाब में संभल कर खेल रही बांग्लादेश की टीम को तमीम इकबाल के रूप में पहला झटका लगा है। मो. शमी ने तमीम को 22 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड आउट कर पैवेलियन भेज दिया।
बर्मिंघम के एजबेस्टन में चल रहे मैच में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 315 रन का लक्ष्य दिया है। जवाब में उतरी बांग्लादेश की टीम की तरफ से तमीम इकबाल और सौम्य सरकार की जोड़ी ने सधी हुई शुरुआत की है। 8 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर बिना विकेट खोए 34 रन है।
भारत ने मंगलवार को एजबेस्टन मैदान पर खेले जा रहे आईसीसी विश्व कप-2019 के मैच में बांग्लादेश के सामने 315 रनों का लक्ष्य रखा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और रोहित शर्मा के शतक के अलावा लोकेश राहुल के अर्धशतक के दम पर 50 ओवरों में नौ विकेट खोकर 314 रनों का स्कोर खड़ा किया। रोहित ने 92 गेंदों पर सात चौके और पांच छक्कों की मदद से 104 रनों की पारी खेली। यह रोहित का इस विश्व कप में चौथा शतक है और वह इस विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज ही बन गए हैं। राहुल ने 92 गेंदों पर छह चौके और एक छक्के की मदद से 77 रन बनाए। ऋषभ पंत ने 48 और महेंद्र सिंह धोनी ने 35 रनों का योगदान दिया। बांग्लादेश के लिए मुस्ताफिजुर रहमान ने पांच विकेट अपने नाम किए।
बर्मिंघम के एजबेस्टन में टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। भारत का सातवां विकेट भी गिर गया है। धोनी 35 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
बर्मिंघम के एजबेस्टन में टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। भारत को एक और झटका लगा है। दिनेश कार्तिक मात्र 8 रन बनाकर आउट हो गए हैं। भारत ने 47.4 ओवर में 6 विकेट पर 299 रन बना लिए हैं।
बर्मिंघम के एजबेस्टन में टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। भारत को एक और झटका लगा है। पंत 48 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। भारत ने 44.1 ओवर में पांच विकेट पर 277 रन बना लिए हैं।
बर्मिंघम के एजबेस्टन में टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। भारत को एक ही ओवर में दो बड़े झटके लगे हैं। कप्तान कोहली के बाद हार्दिक पंडया भी पवेलियन लौट गए हैं। हार्दिक अपना खाता भी नहीं खोल पाए। दोनों विकेट मुस्तफिजुर ने लिए। भारत ने 40 ओवर में 4 विकेट पर 252 रन बना लिए हैं।
बर्मिंघम के एजबेस्टन में टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। रोहित शर्मा और केएल राहुल के बाद कप्तान कोहली भी पवलेयिन लौट गए हैं। कोहली को 27 रन पर मुस्तफिजुर ने आउट किया।
बर्मिंघम के एजबेस्टन में टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। रोहित शर्मा के बाद केएल राहुल भी आउट हो गए हैं। केएल राहुल को 77 रन पर रुबेल ने आउट किया। भारत ने 37 ओवर में दो विकेट पर 227 रन बना लिए हैं। पंत और कोहली मैदान पर हैं।
बर्मिंघम के एजबेस्टन में टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। रोहित शर्मा के बाद केएल राहुल भी आउट हो गए हैं। केएल राहुल को 77 रन पर रुबेल ने आउट किया। भारत ने 32.4 ओवर में दो विकेट पर 195 रन बना लिए हैं।
बर्मिंघम के एजबेस्टन में टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। रोहित शर्मा शतक लगाकर आउट हो गए हैं। रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप 2019 में चौथा शतक पूरा किया है। वो इस विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
बर्मिंघम के एजबेस्टन में टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। रोहित शर्मा शतक लगाकर आउट हो गए हैं। रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप 2019 में चौथा शतक पूरा किया है।
बर्मिंघम के एजबेस्टन में टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप 2019 में चौथा शतक पूरा किया है। इसी के साथ उन्होंने कुमार संगाकार की एक वर्ल्ड कप में 4 शतक लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। वनडे में रोहित शर्मा का 26 वां शतक पूरा किया।
बर्मिंघम के एजबेस्टन में टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। भारत ने 25 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 162 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 93 रन और केएल राहुल 67 रन बानकर खेल रहे हैं।
बर्मिंघम के एजबेस्टन में टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। भारत ने 24 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 158 रन बना लिए हैं। बांग्लादेश पहली सफलता की तलाश में। रोहित शर्मा 91 रन और केएल राहुल 63 रन बानकर खेल रहे हैं।
बर्मिंघम के एजबेस्टन में टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। भारत ने 23 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 154 रन बना लिए हैं। बांग्लादेश पहली सफलता की तलाश में।
बर्मिंघम के एजबेस्टन में टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। रोहित शर्मा और केएल राहुल के बीच पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है। राहुल का अर्धशतक पूरा।
बर्मिंघम के एजबेस्टन में टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। भारत ने 16 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 97रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा ने 45 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। भारत की स्थिति इस वक्त बेहद मजबूत नजर आ रही है।
बर्मिंघम के एजबेस्टन में टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। भारत ने 11 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 71रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 39, जबकि केएल राहुल 29 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
बर्मिंघम के एजबेस्टन में टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। भारत ने 7 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 36 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 23, जबकि केएल राहुल 11 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
बर्मिंघम के एजबेस्टन में टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवरों में 35 रन बनाए हैं।
बर्मिंघम के एजबेस्टन में टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 2 ओवर में बिना किसी नुकसान के 11 रन बना लिए हैं। लोकेश राहुल 2 और रोहित शर्मा 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।
भारतीय टीम की सलामी जोड़ी केएल राहुल और रोहित शर्मा बल्लेबाजी के लिए उतर चुके हैं। भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया। भारत ने टीम में दो बदलाव किए हैं।
भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया। भारत ने टीम में दो बदलाव किए हैं। टीमें इस प्रकार है। लोकेश राहुल, रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, एमएस धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह।
बर्मिंघम के एजबेस्टन में टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला जाएगा। भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। बांग्लादेश की टीम पहले गेंदबाजी करेगी।
बर्मिंघम के एजबेस्टन में टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच मुकाबला होना है। इस मैच पर बारिश का खतरा नहीं दिख रहा है। थोड़ी देर में टॉस होने वाला है।
भारत सेमीफाइनल में जाने से एक अंक की दूरी पर है, लेकिन अगर बांग्लादेश के खिलाफ उसे हार मिलती है तो उसका श्रीलंका के खिलाफ मैच करो या मरो जैसा हाल हो जाएगा।
भारत के खिलाफ वैसे भी बांग्लादेश ने अमूमन अच्छा किया है, कई जीतें हासिल की हैं। इस बार यह टीम लय में है और आत्मविश्वास से भरी है। बांग्लादेश टीम को यहां तक पहुंचाने में उसके सबसे अनुभवी खिलाड़ी शाकिब अल हसन का अहम योगदान रहा है जिन्होंने बल्ले और गेंद से बेहतरीन प्रदर्शन किया है। जबकि तमीम इकबाल ने दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड जैसी टीमों के खिलाफ बड़े मैचों में बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
तमीम इकबाल, सौम्य सरकार, शाकिब अल हसन, मुश्फिकुर रहीम (विकेट कीपर), लिटन दास, महमूदुल्लाह, शब्बीर रहमान, मोसाद्दिक हुसैन, मेहदी हसन मिराज, मशरफे मोर्तजा और मुस्तफिजुर रहमान।
रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, विराट कोहली (कप्तान), ऋषभ पंत, महेंद्र सिंह धोनी (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल और जसप्रीत बुमराह।
मैच से पहले बांग्लादेश के लिए एक अच्छी खबर आई। मिडल ऑर्डर में उनके भरोसेमंद बल्लेबाज महमूदुल्लाह की वापसी अब तय है। उन्होंने सोमवार को नेट्स पर काफी वक्त बिताया। शाकिब अल हसन ने ज्यादा अभ्यास नहीं किया लेकिन वो बिल्कुल फिट हैं।
ऑल राउंडर केदार जाधव ने अब तक इस विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। अब उनकी फील्डिंग पर भी सवाल उठे हैं। माना जा रहा है कि बांग्लादेश के खिलाफ विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री रवींद्र जडेजा को मौका दे सकते हैं। अगर पिच बल्लेबाजों के अनुकूल रही तो संभव है कि दिनेश कार्तिक को टीम में जगह मिले। मयंक अग्रवाल बांग्लादेश के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे।
बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर भारत और बांग्लादेश की टीमों एजबेस्टन में मुकाबला करेंगी। भारतीय समय के अनुसार, यह मैच दोपहर 3 बजे शुरू होगा। भारतीय टीम इस वर्ल्ड कप में अब तक कुल 7 मैच खेल चुकी है। इसमें सिर्फ 1 में हार मिली। एक मैच बारिश के कारण रद्द हुआ और बाकी पांच अपने नाम किए। उसके पास 11 अंक हैं। दूसरी तरफ बांग्लादेश के पास 7 मैचों से 7 ही अंक हैं।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 02 Jul 2019, 1:03 PM IST