खेल

ICC T20 Rankings: शेफाली वर्मा की बादशाहत कायम, दीप्ति को भी हुआ फायदा, जानें टॉप-10 में कितने भारतीय?

भारत की दीप्ति शर्मा आईसीसी की जारी महिलाओं की टी20 रैंकिंग में एक स्थान के सुधार के साथ ऑलराउंडर रैंकिंग में चौथे स्थान पर आ गई हैं। न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन ऑलराउंडर खिलाड़ियों में संयुक्त रुप से इंग्लैंड की नताली स्काइवर के साथ 371 अंक लेकर शीर्ष स्थान पर आ गई हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

भारत की दीप्ति शर्मा आईसीसी की जारी महिलाओं की टी20 रैंकिंग में एक स्थान के सुधार के साथ ऑलराउंडर रैंकिंग में चौथे स्थान पर आ गई हैं। न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन ऑलराउंडर खिलाड़ियों में संयुक्त रुप से इंग्लैंड की नताली स्काइवर के साथ 371 अंक लेकर शीर्ष स्थान पर आ गई हैं। स्कॉटलैंड की कैथरीन ब्राइस 327 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

दीप्ति 321 रेटिंग अंकों के साथ चौथे स्थान पर हैं जबकि ऑस्ट्रेलिया की एलिसे पेरी (301) और वेस्टइंडीज की हेली मैथ्यूज (292) क्रमश: पांचवें और छठे नंबर पर हैं। इनकी रैंकिंग में परिवर्तन वेस्टइंडीज की ऑलराउंडर स्टेफनी टेलर के तीन स्थान खिसकर सातवें नंबर पर आने की वजह से हुआ है। श्रीलंका की चमारी अटापटु (265), बांग्लादेश की सलमा खातुन (261) और पाकिस्तान की निदा दार (258) शीर्ष-10 में शामिल हैं। सोफी ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में 50 रन बनाए जबकि 26 रन देकर दो विकेट भी लिए। इसके दम पर वह स्काइवर के साथ संयुक्त रुप से शीर्ष पर पहुंचीं।

सोफी ने इसके साथ ही बल्लेबाजों की रैंकिंग में भी इजाफा किया और वह पांचवें स्थान पर पहुंचीं। बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारत की शैफाली वर्मा 759 अंकों के साथ पहले और ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी 744 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। स्मृति मंधाना 716 अंक लेकर तीसरे स्थान पर हैं। इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन 778 अंकों के साथ गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर हैं। दीप्ति शर्मा 703 अंकों के साथ छठे नंबर पर हैं जबकि पूनम यादव 670 अंक लेकर आठवें स्थान पर हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • TMC सिंबल फ्रीज मामले में हुई सुनवाई, SC ने EC से पूछा- कब तक होगा अंतिम फैसला? 28 सितंबर को अगली तारीख

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: IIT बॉम्बे के दिवंगत छात्र के माता-पिता से राहुल गांधी ने की बात, न्याय के लिए मदद का दिया भरोसा

  • ,
  • जमशेदपुर में बड़ा सड़क हादसा, खड़े ट्रेलर से टकराई तेज रफ्तार कार, ग्रामीण विकास मंत्री की बेटी समेत चार की मौत

  • ,
  • बिहार में जमुई जैसा एक और वारदात! समस्तीपुर में दिन के उजाले में लड़की से छेड़छाड़, वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

  • ,
  • राहुल गांधी ने IIT बॉम्बे के छात्र साहिल के परिवार से की फोन पर बात, न्याय दिलाने में मदद का दिलाया भरोसा