
आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 में इंग्लैंड और भारत के बीच टूर्नामेंट के सबसे अहम मुकाबले में भारत के साथ पाकिस्तानी फैंस भी आज टीम इंडिया की जीत की दुआ मांग रहे हैं। हालांकि ऐसा कम ही देखने को मिलता है कि पाकिस्तानी फैंस भारत की जीतने की दुआ करें।
इंग्लैण्ड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने ट्विटर पर इस बारे में इंडिया और पाकिस्तान के फैन्स से पूछा कि रविवार के मैच में वे किसका साथ देंगे, भारत का या इंग्लैंड का तो इस पर पाकिस्तानी फैंस ने भारतीय टीम का साथ देने के लिए कहा।
Published: 30 Jun 2019, 2:04 PM IST
ये है वजह
दरअसल आज के मैच में अगर इंग्लैंड हार जाती है तो उसका इस वर्ल्ड कप में सफर खत्म हो जाएगा। अंक तालिका में फिलहाल पाकिस्तान आठ मैच खेलकर 9 पॉइंट्स के साथ चौथे नंबर पर बनी हुई है। अगर बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान जीतती है तो उसके 11 अंक हो जाएंगे। जबकि इंग्लैण्ड 7 मैच खेलकर 8 अंकों के साथ पांचवें पायदान पर है। भारत और न्यूज़ीलैंड के साथ मैच में अगर इंग्लैंड जीत जाती है तो इसके 12 पॉइंट्स हो जाएंगे और पाकिस्तान एक पायदान नीचे खिसक जाएगी। पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपना अगला मैच जीतना बेहद जरूरी है।
बता दें कि पाकिस्तान ने जबरदस्त वापसी करते हुए सेमीफाइनल की उम्मीदों को बरकरार रखा है। पिछले मैचों में न्यूज़ीलैंड और अफगानिस्तान को हराने के बाद अब पाकिस्तान के सामने बांग्लादेश की चुनौती बची हुई है। टीम इंडिया इस समय 6 मैच खेलकर 11 पॉइंट्स के साथ लिस्ट में दूसरे नंबर पर है।
Published: 30 Jun 2019, 2:04 PM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 30 Jun 2019, 2:04 PM IST