
2026 फीफा विश्व कप में ईरान की भागीदारी लगातार विवादों में बनी हुई है। पहले अमेरिका के साथ चल रहे तनाव और संघर्ष के कारण ईरान के टूर्नामेंट में हिस्सा लेने पर भी सवाल उठ रहे थे। अब ईरान सरकार ने FIFA को चेतावनी दी है कि यदि मैचों के दौरान देश के खिलाफ कोई राजनीतिक विरोध या नारेबाजी होती है, तो टीम मैदान छोड़ सकती है। इन सबके बीच ईरान की टीम मेक्सिको के तिजुआना में ट्रेनिंग सेशन के बाद मैरियट होटल पहुंची। इस दौरान फैंस ने हाथ हिलाकर उनका स्वागत किया।
Published: undefined
उधर, ईरान के खेल मंत्री अहमद दुन्यामाली ने कहा कि ईरान ने FIFA को पहले ही सूचित कर दिया है कि यदि स्टेडियम में राजनीतिक नारे सुनाई देते हैं, तो खिलाड़ी तुरंत मैच छोड़ देंगे। ईरानी अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया है कि केवल ईरान का आधिकारिक राष्ट्रीय ध्वज ही मान्य माना जाए। यदि पुराने फ़ारसी झंडे (जिस पर शेर और सूरज का चिन्ह बना होता है) का उपयोग किया गया या राष्ट्रीय प्रतीकों को गलत तरीके से दिखाया गया, तब भी टीम मैदान से बाहर चली जाएगी।
फरवरी से जारी संघर्ष और राजनीतिक तनाव के कारण ईरानी टीम को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही टीम की स्थिति जटिल बनी हुई है। मार्च में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि ईरानी फुटबॉल टीम का अमेरिका में स्वागत है, लेकिन सुरक्षा कारणों से उनका टूर्नामेंट में शामिल होना उचित नहीं लगता।
Published: undefined
विश्व कप से पहले सबसे बड़ा विवाद ईरानी प्रतिनिधिमंडल के अमेरिका प्रवेश को लेकर हुआ। खिलाड़ियों को यात्रा की अनुमति मिल गई, लेकिन कई अधिकारियों, विश्लेषकों और कोचिंग स्टाफ के सदस्यों को वीजा नहीं दिया गया। इस पर Iran Football Federation और ईरानी दूतावास ने कड़ी आपत्ति जताई और इसे राजनीतिक भेदभाव बताया।
पहले ईरानी टीम अमेरिका में ही अभ्यास करने वाली थी। लेकिन वीजा समस्याओं और कूटनीतिक तनाव के चलते टीम ने अपना प्रशिक्षण केंद्र मेक्सिको के तिजुआना में स्थानांतरित कर दिया। अब खिलाड़ी केवल मैच खेलने के लिए अमेरिका जाएंगे और उसके बाद वापस लौट आएंगे।
टूर्नामेंट शुरू होने से कुछ दिन पहले ईरानी फुटबॉल महासंघ ने दावा किया कि FIFA ने ईरानी समर्थकों के लिए निर्धारित टिकटों का कोटा रोक दिया है। FIFA का कहना था कि यह फैसला ईरान पर लगे वित्तीय प्रतिबंधों से जुड़ी समस्याओं के कारण लिया गया, जबकि ईरानी अधिकारियों ने इसे असमान व्यवहार बताया।
Published: undefined
ईरान अपना पहला मुकाबला 16 जून को सुबह 6.30 बजे (IST) न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद 22 जून को सुबह 12.30 बजे Belgium और 27 जून को Egypt से भिड़ेगा। टीम ग्रुप-जी में शामिल है। पहले दो मुकाबले Los Angeles में खेले जाएंगे, जहां बड़ी संख्या में ईरानी प्रवासी रहते हैं। अंतिम ग्रुप मैच Seattle में होगा।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined