खेल

IND vs AUS: रोहित शर्मा 17 हजार अन्तर्राष्ट्रीय रन पूरे करने छठे भारतीय बने, इन दिग्‍गजों की सूची में हुए शामिल

रोहित शर्मा अब लीजेंड सचिन तेंदुलकर, करिश्माई विराट कोहली, प्रमुख कोच राहुल द्रविड़, पूर्व कप्तानों सौरभ गांगुली और महेंद्र सिंह धोनी की श्रेणी में शुमार हो गए हैं जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 17 हजार रन बनाये हैं।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट की पहली पारी में 35 रन बनाने के दौरान अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 17 हजार रन पूरे करने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज बन गए।
रोहित दूसरे दिन 17 रन पर नाबाद थे और तीसरे दिन सुबह के सत्र में उन्होंने चार और रन बनाने के साथ 17 हजार अंतर्राष्ट्रीय रन पूरे कर लिए।


वह अब लीजेंड सचिन तेंदुलकर, करिश्माई विराट कोहली, प्रमुख कोच राहुल द्रविड़, पूर्व कप्तानों सौरभ गांगुली और महेंद्र सिंह धोनी की श्रेणी में शुमार हो गए हैं जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 17 हजार रन बनाये हैं।

रोहित ने अपना अंतर्राष्ट्रीय पदार्पण जून 2007 में आयरलैंड के खिलाफ किया था। तब से उन्होंने 48 टेस्ट (अभी वह अहमदाबाद टेस्ट खेल रहे हैं), 241 वनडे और 148 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने क्रमश: 3348, 9782 और 3853 रन बनाये हैं। रोहित वनडे में तीन दोहरे शतक बनाने वाले दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फॉर्म-6 में बदलाव नहीं किया, घोषणापत्र को कोर्ट की मंजूरी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: महाराष्ट्र में छात्रों के मुद्दे पर गरमाई राजनीति, राहुल गांधी बोले- 'हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे

  • ,
  • जंतर मंतर 2.0: मोदी-ज्ञानेश का इस्तीफा लेने सड़कों पर आया GEN-Z | आँखों देखा हाल

  • ,
  • इंटरव्यू: दिल्ली में रहकर बिहार के सुपौल ज़िला स्थित स्कूलों और मदरसों में उर्दू की सिंचाई कर रहे मोहम्मद मेहरबान अली

  • ,
  • दुनिया की खबरें: यूक्रेन का बड़ा दावा, हवाई हमलों से रूस की कई तेल रिफाइनरी क्षमता ठप और काला सागर में बड़ा हादसा