
भारत और आयरलैंड के बीच 2 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेला जा रहा है। बतौर भारतीय कप्तान अपना पहला मैच खेल रहे श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।
Published: undefined
आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में बाएं हाथ के करिश्माई और विस्फोटक बल्लेबाज 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका है। सूर्यवंशी को अंतिम-11 में जगह नहीं मिल सकी है। वैभव को भारतीय टीम में डेब्यू के लिए अब कम-से-कम अगले मैच तक का इंतजार करना होगा।
Published: undefined
वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं देने के सवाल पर कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, "वैभव एक शानदार खिलाड़ी है, लेकिन बदकिस्मती से नहीं खेल रहा है। हमारी टीम में अनुभवी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने इंडिया के लिए पिछली कुछ सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है। यही वजह है कि हम अपने उन ज्यादातर क्रिकेटरों का समर्थन कर रहे हैं, जो पूरे सीजन में बहुत शानदार रहे हैं।"
Published: undefined
पहले टी20 में मौका न मिलना वैभव सूर्यवंशी के लिए निराशाजनक हो सकता है। डेब्यू कैप मिलते ही वह भारतीय सीनियर क्रिकेट टीम के लिए खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाते। वैभव इस मैच में सचिन तेंदुलकर का लगभग 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ सकते थे। हालांकि, वैभव के पास इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए आगे मौके निश्चित रूप से मिलेंगे।
वैभव ने पिछले 1 साल में हर स्तर पर और जहां भी मौके मिले हैं, शानदार प्रदर्शन किया है। आईपीएल 2025 से चर्चा में आए वैभव ने पिछले एक साल में इंडिया ए और इंडिया-19 के लिए दमदार पारियां खेली हैं और देश को अहम खिताब दिलाए हैं।
Published: undefined
आईपीएल 2026 में उनके दमदार प्रदर्शन ने उन्हें भारतीय टीम में जगह दिलायी है। आईपीएल 2026 में 15 साल के वैभव ने 16 मैचों की 16 पारियों में 1 शतक और 5 अर्धशतक लगाते हुए 776 रन बनाए थे और ऑरेंज कैप जीता था। इस दौरान वैभव ने 72 छक्के लगाए, जो एक सीजन का रिकॉर्ड है। इसी प्रदर्शन के बाद वैभव भारतीय टीम में जगह पाने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर बने।
अब भारतीय टीम में डेब्यू के लिए वैभव को कम से कम 28 जून तक का इंतजार करना होगा।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined