खेल

IND vs NZ 3rd T20: भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का लिया फैसला

भारत के खिलाफ खेले जाने वाले तीसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। तीन मैचों की श्रृंखला में भारत ने 1-0 की बढ़त बना रखी है।

फोटो: @BCCI
फोटो: @BCCI 

भारत के खिलाफ खेले जाने वाले तीसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। नेपियर में हो रहे इस मैच में टॉस के बाद बारिश ने थोड़ी देर के लिए बाधा डाली, हालांकि कुछ देर के बाद मैच शुरू हो गया। न्यूजीलैंड की टीम बल्लेबाजी कर रही है।

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन की जगह मार्क चैपमैन आज का मुकाबला खेल रहे हैं। भारतीय टीम ने भी एक बदलाव किया है। वॉशिंगटन सुंदर की जगह हर्षल पटेल को इस मुकाबले में जगह मिली है। तीन मैचों की श्रृंखला में भारत ने 1-0 की बढ़त बना रखी है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

भारत: इशान किशन, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, हर्षल पटेल

न्यूजीलैंड: फिन एलेन , डेवोन कॉन्वे, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, डैरिल मिचेल, जिमी नीशम, मिचेल सैंटनर, एडम मिल्न, ईश सोढ़ी, टिम साउदी (कप्तान), लॉकी फग्र्युसन 

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 22 Nov 2022, 12:16 PM IST

  • झारखंडः स्याही फेंके जाने पर नेहा ने बीजेपी-आरएसएस को घेरा, पूछा- क्या केंद्र के इशारे पर हमला किया गया?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: ई-20 पर राहुल गांधी बोले- दाल में काला नहीं, पूरी दाल ही काली है, बड़े पैमाने पर उठाएंगे मुद्दा

  • ,
  • जेन-ज़ी से मोहन भागवत का संवाद संघ का एक और पाखंड, अपने कुनबे पर एक शब्द नहीं और दुनिया भर को ज्ञान

  • ,
  • खेल: भारतीय बल्लेबाजों को रहाणे ने दी ये खास सलाह और तीरंदाज जाधव ने शेन वॉटसन की किताब से दबाव से निपटना सीखा

  • ,
  • ईरानी संसद में होर्मुज से दुश्मन जहाजों को रोकने के लिए बिल का ड्राफ्ट पेश, नियम तोड़ने वालों पर लगेगा जुर्माना