खेल

IND vs NZ Test: न्यूजीलैंड की दूसरी पारी 255 रन पर खत्म, भारत को मिला 359 रनों का लक्ष्य

दूसरी पारी में कीवी टीम को 103 रन की बढ़त हासिल थी। इस लिहाज से न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 358 रन की हुई और भारत के सामने पहाड़ जैसा लक्ष्य है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

न्यूजीलैंड की दूसरी पारी 255 रन पर समाप्त हो गई। पहली पारी में इस टीम ने 259 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम अपनी पहली पारी में 156 रन पर सिमट गई थी। दूसरी पारी में कीवी टीम को 103 रन की बढ़त हासिल थी। इस लिहाज से न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 358 रन की हुई और भारत के सामने पहाड़ जैसा लक्ष्य है। ग्लेन फिलिप्स 48 रन बनाकर नाबाद रहे।

कीवी टीम ने शनिवार को पांच विकेट पर 198 रन से आगे खेलना शुरू किया और 57 रन बनाने में बाकी पांच विकेट गंवा दिए। जडेजा ने टॉम ब्लंडेल (41), मिचेल सैंटनर (4) और एजाज पटेल (1) का शिकार किया। वहीं, अश्विन ने टिम साउदी (0) को आउट किया। विलियम ओरुर्के (0) रन आउट हो गए। भारत की ओर से सुंदर ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए, जबकि जडेजा को तीन विकेट मिले। अश्विन को दो विकेट मिले। 

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • आकाश आनंद को एक और मौका दे सकती हैं मायावती, बोलीं- अशोक सिद्धार्थ राजनीति से संन्यास लें, तो हो सकता है विचार

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी ने 'दिशा' की बैठक में उठाया खराब सड़कों का मुद्दा, मांगा अधिकारियों से जवाब

  • ,
  • सिनेजीवन: अक्षय कुमार के जन्मदिन पर राशि खन्ना ने शेयर किया मजेदार वीडियो और 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का ट्रेलर हुआ रिलीज

  • ,
  • रायबरेली: दिशा की बैठक में राहुल गांधी ने दिखाईं गड्ढों वाली सड़कों की तस्वीरें, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी, मांगा जवाब

  • ,
  • छात्रा पर NSA का मामलाः यूपी सरकार हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में देगी चुनौती, कोर्ट ने रद्द कर दिया था