
भारतीय टीम आज शाम 7 बजे ओडिशा के रोउरकेला के बिर्सा मुंडा हॉकी स्टेडियम में स्पेन के खिलाफ अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत करेगी। मेजबान टीम पिछले संस्करण की तुलना में इस बार बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी। 2018 में हुए आखिरी विश्व कप में भारतीय टीम का सफर क्वार्टर फाइनल में समाप्त हुआ था और वो छठे स्थान पर रही थी। भारतीय टीम एक ही बार साल 1975 में देश के लिए कप जीतने में कामयाब रही। ऐसे में सवाल है क्या इस बार टीम इंडिया 48 साल के सूखे को समाप्त करने में कामयाब होगी? इसी पर आज पवन नौटियाल और रवि प्रकाश ने चर्चा की।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए