खेल

भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, चोटिल शुभमन गिल दूसरे टेस्ट से बाहर, अब ऋषभ पंत संभालेंगे टीम इंडिया की कमान

कोलकाता टेस्ट में लगी गर्दन की चोट की वजह से शुभमन गिल गुवाहाटी में होने वाला दूसरा टेस्ट नहीं खेल पाएंगे। BCCI ने बताया कि गिल को आगे की जांच के लिए मुंबई भेजा गया है। उनकी जगह ऋषभ पंत टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के बीच भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। कोलकाता टेस्ट में घायल हुए कप्तान शुभमन गिल अब गुवाहाटी में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शुक्रवार को इसकी आधिकारिक जानकारी साझा की।

कोलकाता टेस्ट के दौरान हुए चोटिल

कोलकाता टेस्ट के दूसरे दिन शुभमन गिल की गर्दन में अचानक अकड़न हो गई थी। असहज महसूस होने पर मैच खत्म होने के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया और रातभर मेडिकल ऑब्जर्वेशन में रखा गया। अगले दिन उन्हें अस्पताल से छुट्टी तो मिली, लेकिन वे पूरी तरह फिट नहीं हो पाए।

इसके बावजूद गिल 19 नवंबर को टीम के साथ गुवाहाटी पहुंचे थे। हालांकि फिटनेस में सुधार न होने की वजह से उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया। अब उन्हें मुंबई भेजा जा रहा है, जहां उनकी चोट की आगे जांच होगी।

ऋषभ पंत को मिली कप्तानी

गिल के बाहर होने के बाद अब टीम इंडिया की कमान ऋषभ पंत संभालेंगे। दूसरे टेस्ट में वे भारत की कप्तानी करते नजर आएंगे। पंत के सामने टीम को सीरीज में वापस लाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।

शुभमन गिल ने पिछले कुछ महीनों में बतौर कप्तान शानदार प्रदर्शन और नेतृत्व क्षमता दिखाई है, इसलिए उनका बाहर होना टीम के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है।

टीम इंडिया पर असर

पहले टेस्ट में लगी चोट से शुभमन गिल पूरी तरह उभर नहीं पाए। टीम मैनेजमेंट ने जोखिम न लेते हुए उन्हें आराम देने का फैसला लिया है। ऐसे में टीम इंडिया दूसरे टेस्ट में नए कप्तान के साथ मैदान में उतरेगी।

अब सभी की निगाहें ऋषभ पंत पर होंगी कि वे टीम को संभालते हैं और मजबूत वापसी कैसे दिलाते हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: क्या पराजित संविधान संशोधन विधेयक को फिर लाकर दो-तिहाई बहुमत से पारित कराने की तैयारी में है सरकार?- कांग्रेस

  • ,
  • मल्लिकार्जुन खड़गे का सरकार पर सीधा प्रहार, परिसीमन, SIR और महिला आरक्षण पर PM मोदी को घेरने की तैयारी!

  • ,
  • दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए विंटर एक्शन प्लान तैयार, जानें 1 नवंबर से 28 फरवरी तक के लिए क्या है तैयारी

  • ,
  • जयपुर पुलिस कमिश्नरेट पर कांग्रेस नेताओं का धरना जारी, रितु बराला मामले में FIR की मांग, डोटासरा बोले- कानून के...

  • ,
  • 'क्या परिसीमन बिल फिर से पारित कराने का प्रयास करेगी सरकार?' जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल