खेल

IND vs AUS 4th Test: शुभमन-पुजारा के बीच अर्धशतकीय साझेदारी, लंच तक भारत का स्कोर- 129/1

लंच तक की बात करें तो भारत ने 129 रन बना लिए हैं और रोहित शर्मा के रूप में एक विकेट गवाया है। फिलहाल शुभमन गिल 119 गेंदों में 65 रन और चेतेश्वर पुजारा 46 गेंदों में 22 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच अब तक 55 रन की साझेदारी हो चुकी है।

फोटो: @BCCI
फोटो: @BCCI 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा और आखिरी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 480 रन बनाए। जवाब में भारत की पहली पारी जारी है। आज तीसरे दिन का खेल जारी है।

फिलहाल लंच तक की बात करें तो भारत ने 129 रन बना लिए हैं और रोहित शर्मा के रूप में एक विकेट गवाया है। फिलहाल शुभमन गिल 119 गेंदों में 65 रन और चेतेश्वर पुजारा 46 गेंदों में 22 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच अब तक 55 रन की साझेदारी हो चुकी है।

21 ओवर बाद जाकर ऑस्ट्रेलिया को पहली सफलता हासिल हुई। कुहनेमन ने रोहित शर्मा को आउट करके टीम इंडिया को पहला झटका दिया। ओवर की आखिरी गेंद पर रोहित बैकफुट पर गए और बड़ा शॉट खेलना चाह रहे थे लेकिन कवर पॉइंट पर मार्नस लाबुशेन को कैच थमा बैठे. 58 गेंदों में उन्होंने 35 रन बनाए। अपनी इस पारी में रोहित ने तीन चौके और एक छक्का जमाया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान जंग रुकवाने का फिर दावा किया, नोबेल पुरस्कार नहीं मिलने पर जताई निराशा

  • ,
  • ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान जंग रुकवाने का फिर दावा किया, नोबेल पुरस्कार नहीं मिलने पर जताई निराशा

  • ,
  • मोदी सरकार को बाइपास कर अंबानी से मिले रूबियो, रिलायंस के जरिये वेनेजुएला के तेल पर शिकंजा कसने की तैयारी

  • ,
  • एसआरएफटीआई छात्रों के प्रदर्शन को नसीरुद्दीन शाह का समर्थन, बोले- फिल्म निर्माताओं को डराना चाहती है बीजेपी

  • ,
  • बिहारः जेडीयू ने अनंत सिंह और नीलम देवी को 6 साल के लिए किया निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप