
टीम इंडिया और वेस्ट इंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का अंतिम मैच आज यहां क्वींस पार्क ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर शाम सात से खेला जाएगा। आज के मैच में टीम इंडिया सीरीज कब्जाने के इरादे से मैदान में उतरेगी। सीरीज का पहला मैच बारिश के वजह से रद्द हो गया था। भारत अगर यह मैच हारता है तो सीरीज 1-1 से ड्रॉ रहेगा।
भारत के लिए अच्छी बात यह है कि कप्तान विराट कोहली फॉर्म में लौट चुके हैं। कोहली ने पिछले 11 पारियों से शतक नहीं जड़ा था, लेकिन दूसरे मैच में उन्होंने 120 रन की पारी खेलकर अपने करियर का 42वां शतक पूरा किया था।
Published: undefined
हालांकि शिखर धवन और रोहित शर्मा की सलामी जोड़ी को अच्छी शुरूआत करनी होगी। इसमें धवन संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने टी-20 सीरीज की तीन पारियों में 1, 23 और तीन रन और दूसरे वनडे में उन्होंने केवल दो रन बनाए थे।
मध्यक्रम में चौथे नंबर को लेकर टीम में काफी जद्योजहद चल रही है और ऐसे में इस स्थान पर श्रेयस अय्यर की दूसरे वनडे में खेली गई 71 रन की पारी ने कुछ हद तक टीम प्रबंधन को राहत दी है।
गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार ने पिछले मैच में 31 रन देकर चार विकेट हासिल किए थे और टीम को उनसे आगे भी इसी तरह की प्रदर्शन की उम्मीद होगी। उनके अलावा मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव ने भी दो-दो विकेट झटके थे।
Published: undefined
दूसरी तरफ वेस्टइंडीज की कोशिश यह मैच जीतकर सीरीज बराबर करना चाहेगी। दूसरे मैच में टीम का मध्यक्रम पूरी तरह से लड़खड़ा गया था।
टीम को अपने बल्लेबाज शाई होप, शिमरोन हेटमायर और निकोलस पूरन जैसे बल्लेबाजों से अधिक रन की उम्मीद होगी।
पहला और दूसरा मैच वर्षा बाधित होने के बाद इस मैच में भी बारिश की संभावना है। इस मैदान पर पिछले छह में से पांच वनडे में जिस टीम ने पहले बल्लेबाजी की है, उसे जीत मिली है। ऐसे में टॉस एकबार फिर महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली है।
Published: undefined
ये हैं दोनों सम्भावित टीम
भारत: रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, केदार जाधव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), खलील अहमद, मनीष पांडे, युजवेंद्र चहल, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, नवदीप सैनी।
वेस्टइंडीज: क्रिस गेल, (कप्तान), एविन लुइस, शेल्डन कॉटरेल, निकोलस पूरन, फैबियन एलन, शिमरॉन हेटमेयर, शाई होप (विकेटकीपर), रोस्टन चेस, जॉन कैम्पबेल, कीमो पॉल, कार्लोस ब्रैथवेट, जेसन होल्डर, केमार रोच, ओशाने थॉमस
(आएएनएस इनपुट के साथ)
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined