खेल

12 खिलाडियों के कोरोना संक्रमित होने के बाद भारतीय महिला फुटबॉल टीम एशिया कप से बाहर, बचे मैच भी रद्द

भारतीय महिला फुटबॉल टीम एएफसी महिला एशियाई कप फुटबॉल चैम्पियनशिन से बाहर हो गई है। इसके साथ ही चीन ताइपे के साथ भारत का ग्रुप मैच भी रद्द कर दिया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

भारतीय महिला फुटबॉल टीम के 12 खिलाड़ी कोरोना से संक्रमित हुए हैं। जिसके बाद से भारतीय महिला फुटबॉल टीम एएफसी महिला एशियाई कप फुटबॉल चैम्पियनशिन से बाहर हो गई है। इसके साथ ही चीन ताइपे के साथ भारत का ग्रुप मैच भी रद्द कर दिया गया है। आपको बता दें, चोट के कारण भारतीय टीम से दो खिलाडी पहले ही बाहर हो गए थे। अब संक्रमण के कारण भारत के लिए आवश्‍यक ग्‍यारह खिलाडी शामिल करना असंभव हो गया था, इसलिए भारत को टूर्नामेंट से हटना पड़ा।

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने भी एक बयान जारी कर घटनाओं पर दुख व्यक्त किया लेकिन आश्चर्यजनक रूप से टीम की टूर्नामेंट में स्थिति पर कोई बात नहीं की। उन्होंने कहा, "हम उतने ही निराश हैं जितना कि शायद पूरा देश इस स्थिति से अभी होगा।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?