भारत ने 19वें एशियाई खेलों का पहला गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। भारत ने 10 मीटर मेंस राइफल (टीम) में वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दिव्यांश सिंह पंवार, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और रुद्राक्ष पाटिल ने शूटिंग टीम इवेंट में भारत के लिए गोल्ड जीता है। 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में भारतीय तिकड़ी ने 1893.7 पॉइंट स्कोर किए। इस इवेंट में साउथ कोरिया ने सिल्वर और चीन ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। इसी के साथ 1893.7 अंक के साथ टीम इंडिया ने चीन के रिकॉर्ड को तोड़ा, चीन ने इस साल 19 अगस्त को बाकू वर्ल्ड चैंपियनशिप में 1893.3 अंक के साथ रिकॉर्ड बनाया था।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined