खेल

भारत के गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने कहा- टीम में सर्वोच्च गेंदबाज का किया निर्माण

अरुण ने कहा, "यह मेरे लिए एक अच्छा सफर रहा, विशेष रूप से यह एक उत्कृष्ट यात्रा रही है, जिसमें उतार चढ़ाव आए, क्योंकि जब हमने शुरुआत की थी, तब से टीम काफी बेहतर स्थिति हुई है और मैं इसको लेकर बहुत खुश हूं

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

टी20 विश्व कप के बाद भारत के गेंदबाजी कोच भरत अरुण का कार्यकाल खत्म हो रहा है। इस पर उनका मानना है कि भारतीय टीम के साथ उनके कार्यकाल का सर्वोच्च बिंदु उस तरह के गेंदबाजों का निर्माण करना था जो अभी टीम के पास हैं। उन्होंने कहा कि विदेश में भारतीय टीम के साथ उनके लिए सबसे अच्छी बात रही कि ऑस्ट्रेलिया में लगातार दो टेस्ट सीरीज जीतना था। अरुण ने कहा, "यह मेरे लिए एक अच्छा सफर रहा, विशेष रूप से यह एक उत्कृष्ट यात्रा रही है, जिसमें उतार चढ़ाव आए, क्योंकि जब हमने शुरुआत की थी, तब से टीम काफी बेहतर स्थिति हुई है और मैं इसको लेकर बहुत खुश हूं, करियर का उच्चतम बिंदु उस तरह की गेंदबाजी होगी जो हमारे पास है। हमने विदेशों में बहुत सारे टेस्ट मैच जीतने के बाद इस बारे में सोचा था। यही हमने एक टीम के रूप में हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की और हम इसे हासिल करने कामयाब रहे।

उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि सबसे अच्छी बात रही ऑस्ट्रेलिया में दो बैक-टू-बैक टेस्ट सीरीज का जीतना और इसके साथ हो सकता है कि इंग्लैंड में भी सीरीज जीत जाए। बेशक, एक और टेस्ट मैच खेला जाना है। लेकिन मुझे लगता है कि इस दौरान टीम का प्रदर्शन उनसे बेहतर होगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की हार, डेमोक्रेट्स को सीनेट में बहुमत मिला, डोनाल्ड बोले- विपक्ष के साथ मिलकर काम करूंगा

  • ,
  • US Midterm Results: 'मैं मैदान पर होता तो बड़े अंतर से जीतती रिपब्लिकन पार्टी, मिडटर्म चुनाव में झटके के बाद बोले ट्रंप

  • ,
  • पंजाब में राहुल गांधी आज भरेंगे हुंकार, संगरूर से 2027 के चुनावी अभियान का करेंगे आगाज

  • ,
  • दिल्ली में प्रदूषण का महाविस्फोट! AQI 567 के पार, मुंडका में 722 पहुंचा, जहरीली हवा ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें

  • ,
  • राजस्थान में रेलवे ट्रैक के पास जोरदार धमाका, दो पिलर टूटे, सुरक्षा के चलते अनूपगढ़-बठिंडा ट्रेन रद्द