खेल

IPL 2020: विस्फोटक पारी खेलने के बाद भी बीच मैदान में बैट फेंकने के लिए क्रिस गेल पर लगा जुर्माना, देखें वीडियो

किंग्स इलेवन पंजाब के विस्फोटक बल्लेबाज़ क्रिस गेल पर जुर्माना लगाया गया है। मैच के 20वें ओवर में जोफ्रा आर्चर की गेंद पर बोल्ड होने के बाद क्रिस गेल ने बीच मैदान में बल्ला फेंक दिया था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मैच में विस्फोटक पारी खेलने वाले क्रिस गेल पर जुर्माना लग गया है। हुआ ऐसा कि मैच के 20वें ओवर में जोफ्रा आर्चर की गेंद का सामना करने वाले गेल 99 रन पर खेल रहे थे। तभी जोफ्रा आर्चर की गेंद पर बोल्ड होने के बाद क्रिस गेल ने बीच मैदान में बल्ला फेंक दिया। उनकी इस हरकत के चलते मैच फीस का 10 फीसदी जुर्माना लगाया गया है। गेल को आईपीएल की आचार संहिता को तोड़ने का दोषी पाया गया है।

लेकिन क्रिस गेल एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया है। गेल ने टी-20 प्रारूप में 1000 छक्के लगाने वाले क्रिकेट इतिहास में पहले बल्लेबाज बन गए हैं। किंग्स इलेवन पंजाब के गेल ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने अपनी 99 रनों की पारी में आठ छक्के लगाए, जिसमें सातवां छक्का लगा उन्होंने 1000 छक्के पूरे किए।गेल ने इस मुकाम के बाद कहा, "1000 छक्के, मुझे रिकार्ड के बारे में नहीं पता था।"उनके पीछे उनके देश के ही केरन पोलार्ड हैं। लेकिन पोलार्ड काफी दूर हैं। पोलार्ड के नाम टी-20 में 690 छक्के हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • सिनेजीवनः दिलजीत के बेंगलुरु कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी और इम्तियाज अली ने बताया इंडस्ट्री का असल रिश्ता

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: चुनाव लड़ने को लेकर आजम खान के तेवर तीखे, बोले- 'मुझे कौन रोक सकता है?

  • ,
  • PM मोदी बड़ी परियोजनाओं पर नाम दर्ज कराने की जल्दी में क्यों हैं, क्या झोला उठाने का वक्त करीब दिखने लगा है?: कांग्रेस

  • ,
  • सुप्रिया सुले ने एनडीए में शामिल होने की अटकलों को किया खारिज, शरद पवार को लेकर बोलीं- संन्यास नहीं लेंगे

  • ,
  • 'राजस्थान पंचायत चुनाव के नतीजे से डरी मोहन सरकार', मध्यप्रदेश में सहकारी समितियां के चुनाव एक साल बढ़ाए जाने पर बोली कांग्रेस