
आईपीएल का खिताब जीतने के मामले में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की टीमें दो सबसे सफल फ्रेंचाइजी हैं और आज दोनों टीमों के बीच होने वाले मुकाबले से आईपीएल 2021 के दूसरे चरण का आगाज होगा। सीएसके की टीम सात मैचों में पांच जीत के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर है जबकि मुंबई की टीम सात मैचों में चार जीत के साथ आठ अंक लेकर चौथे नंबर पर है।
मुंबई की शुरूआत धीमी होती है लेकिन वे टूर्नामेंट के अंत में अपने प्रदर्शन को धार देती है। इस सीजन में वह अपने छठे और सातवें मैच में हावी हुए लेकिन तभी कोरोना के कारण टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया गया। यह देखना दिलचस्प होगा कि वह किस तरह शुरूआत करते हैं। मुंबई के पास दो महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह जो अभी-अभी इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खेल कर लौटे हैं।
सीएसके में शार्दुल ठाकुर हैं जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में भारत के लिए मैच विजयी प्रदर्शन किया था। सीएसके को बढ़त मिल सकती है क्योंकि उन्हें आराम मिला तथा उसकी तैयारी बेहतर है। रुतुराज गायकवाड़ के साथ फाफ डु प्लेसिस शीर्ष में वाइटल साबित हो सकते हैं। दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज सात मैचों में 64 के औसत से 320 रन बनाकर लीग के तीसरे सर्वाधिक स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे।
दोनों टीमों में पावर हिटिंग और बल्लेबाजी में मजबूती को देखते हुए ऊंच्च स्कोर के मुकाबले की उम्मीद की जा सकती है। यह मैच और बाकी मैच भी रोहित के लिए एक सक्षम कप्तान के रूप में अपनी साख को मजबूत करने का एक मौका होगा। इस पर बहुत अधिक ध्यान दिया जाएगा क्योंकि वह भारत के सर्वश्रेष्ठ शॉर्ट-फॉर्मेट के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व वाली टीम के खिलाफ खेलेंग।
मुंबई इंडियंस- रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डि कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, कायरन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, हार्दिक पांड्या, जेम्स नीशम/नाथन कूल्टर-नाइल, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, और जसप्रीत बुमराह
चेन्नई सुपर किंग्स- ऋतुराज गायकवाड़, अंबाती रायुडू, मोईन अली, सुरेश रैना, रवींद्र जडेजा, सैम करेन, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जोश हेजलवुड/लुंगी एनगिडी और इमरान ताहिर
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined