खेल

IPL 2021: KKR को मिली बड़ी राहत, इस स्टार बल्लेबाज ने कोरोना को दी मात, जल्द लौटेगा मैदान पर

केकेआर ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक बयान में कहा, "19 मार्च को नीतीश राणा का टेस्ट हुआ था और वह 21 मार्च को मुंबई में टीम होटल पहुंचे थे और तब उनकी रिपोर्ट निगेटिव थी। आईपीएल प्रोटोकॉल के अनुसार, 22 मार्च को उनका फिर से टेस्ट किया गया था, जिसमें वह पॉजिटिव पाए गए थे।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बल्लेबाज नीतीश राणा का दूसरा कोरोना रिपोर्ट निगेटिव पाया गया है। केकेआर ने गुरुवार को एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। राणा अब ट्रेनिंग के लिए टीम के बाकी खिलाड़ियों के साथ जुड़ गए हैं।

केकेआर ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक बयान में कहा, "19 मार्च को नीतीश राणा का टेस्ट हुआ था और वह 21 मार्च को मुंबई में टीम होटल पहुंचे थे और तब उनकी रिपोर्ट निगेटिव थी। आईपीएल प्रोटोकॉल के अनुसार, 22 मार्च को उनका फिर से टेस्ट किया गया था, जिसमें वह पॉजिटिव पाए गए थे। तब उसे उनके अंदर कोई लक्षण नहीं है और पूरी तरह से ठीक हैं।"

टीम ने आगे कहा, "आईपीएल प्रोटोकॉल के अनुसार, वह आइसोलेशन में थे और गुरुवार को उनका फिर से टेस्ट किया गया और हम इस बात से खुश हैं कि उनका दूसरा कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आया है। हमें उम्मीद है कि वह जल्द ही अपनी ट्रेनिंग शुरू कर देंगे।"

26 वर्षीय बल्लेबाज ने आईपीएल के पिछले सत्र में 14 मैचों में 352 रन बनाए थे। नीतीश ने आईपीएल में 60 मैच खेले हैं। उन्होंने इस दौरान 28.17 के औसत और 135.56 की स्ट्राइक रेट से 1437 रन बनाए हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: पवन खेड़ा ने पूछा- केंद्रीय गृह मंत्री किस बात से डर रहे हैं? युवाओं का सामना करने से...

  • ,
  • राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए साक्षात्कार का पहला दिन, तीन पूर्व आईएएस अधिकारी भी इंटरव्यू देने पहुंचे

  • ,
  • झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन से दिल्ली पुलिस की ज्यादती से ध्यान नहीं भटका सकती केंद्र सरकारः कांग्रेस

  • ,
  • दुनिया की खबरें: पाकिस्तान ने वर्ल्ड बैंक को दिया धोखा! और होर्मुज स्ट्रेट संकट पर ईरान-जर्मनी की चर्चा

  • ,
  • बारिश के बाद जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पार्किंग में भरा पानी, यात्रियों को हुई भारी परेशानी, सामने आए वीडियो