खेल

IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत को लगा झटका! धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपए का लगा जुर्माना

आईपीएल ने बयान में कहा,‘‘दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर गति रखने के लिए जुर्माना लगाया गया है।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। दिल्ली ने रविवार को खेले गए इस मैच में मौजूदा चैंपियन चेन्नई को 20 रन से हराया था।

Published: undefined

आईपीएल ने बयान में कहा,‘‘दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर गति रखने के लिए जुर्माना लगाया गया है।

बयान के अनुसार,‘‘आईपीएल आचार संहिता के तहत टीम का यह धीमी ओवर गति से जुड़ा सत्र का पहला अपराध है इसलिए पंत पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।’’

दिल्ली ने यह मैच जीत कर इस सत्र में अपना खाता भी खोला।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined