खेल

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स के लिए खुशखबरी, टीम से जल्द ही जुड़ने वाला है ऑस्ट्रेलिया का ये खतरनाक गेंदबाज

स्टार्क को कंधे और कोहनी की दिक्कत एशेज सीरीज के 5 टेस्ट और फिर बिग बैश लीग खेलने के दौरान हुई थी। स्टार्क ने एशेज सीरीज के सभी 5 टेस्ट खेले थे और प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीता था।

मिचेल स्टार्क जल्द ही दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ने वाले हैं।
मिचेल स्टार्क जल्द ही दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ने वाले हैं। फोटो: IANS

आईपीएल 2026 में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाने वाली टीम दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के लिए एक अच्छी खबर है। डीसी को जल्दी ही तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की सेवा मिलने वाली है। मिचेल स्टार्क को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने प्रतियोगी क्रिकेट खेलने की मंजूरी दे दी है। सीए से मंजूरी मिलने के बाद मिचेल स्टार्क आईपीएल 2026 के लिए दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) का हिस्सा बनने को तैयार हैं। स्टार्क के 1 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दिल्ली के मैच में खेलने की संभावना है।

स्टार्क को कंधे और कोहनी की दिक्कत एशेज सीरीज के 5 टेस्ट और फिर बिग बैश लीग खेलने के दौरान हुई थी। स्टार्क ने एशेज सीरीज के सभी 5 टेस्ट खेले थे और प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीता था।

स्टार्क के आईपीएल से बाहर रहने की आलोचना सोशल मीडिया पर हो रही थी। इसको लेकर कुछ समय पहले उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपना पक्ष रखा था।

स्टार्क ने लिखा था, "भारतीय मीडिया में और उसके जरिए कुछ लोगों की राय और विचारों के बावजूद, मैं अभी अपने कंधे और कोहनी की चोट का रिहैब और प्रबंधन कर रहा हूं, जिसके बारे में मुझे ऑस्ट्रेलियाई गर्मियों के दौरान पता नहीं था कि वह कितनी गंभीर है। इन लोगों ने आईपीएल में शामिल होने को लेकर कुछ कड़े बयान दिए हैं और खिलाड़ियों के बारे में बहुत गलत राय दी है, उन्हें सच बताकर पेश किया है, और दावा किया है कि वे मेरे शरीर को मुझसे बेहतर जानते हैं।"

स्टार्क ने आगे कहा था, "मैं मानता हूं कि यह चोट और टाइमिंग दिल्ली टीम के लिए परेशानी वाली है, और मैं इसके लिए और इस सीजन के शुरुआती हिस्से के लिए उपलब्ध नहीं होने के लिए फैंस से माफी मांगता हूं। मैं डीसी से जुड़ने के लिए प्रतिबद्ध हूं, टीम को लगातार अपडेट कर रहा हूं।"

 मिचेल स्टार्क के जुड़ने से निश्चित रूप से दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी मजबूत होगी और विपक्षी टीमों की मुश्किल बढ़ेगी। डीसी 6 मैचों में 3 जीत और 3 हार के साथ 6 अंक लेकर अंकतालिका में पांचवें स्थान पर है।

आईएएनएस के इनुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोपों के बीच पूर्व चुनाव आयुक्त लवासा बोले- चुनाव आयोग की छवि खराब होने का है दुख

  • ,
  • '‘अनुचित’ चुनाव होने देने के लिए ज्ञानेश कुमार पर चलना चाहिए देशद्रोह का मुकदमा', प्रियंका ने CEC पर लगाए गंभीर आरोप

  • ,
  • TMC सिंबल फ्रीज मामले में हुई सुनवाई, SC ने EC से पूछा- कब तक होगा अंतिम फैसला? 28 सितंबर को अगली तारीख

  • ,
  • जमशेदपुर में बड़ा सड़क हादसा, खड़े ट्रेलर से टकराई तेज रफ्तार कार, ग्रामीण विकास मंत्री की बेटी समेत चार की मौत

  • ,
  • बिहार में जमुई जैसा एक और वारदात! समस्तीपुर में दिन के उजाले में लड़की से छेड़छाड़, वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस