खेल

IPL 2026: अपनी टीम पर बोझ बनते जा रहे हैं ये 6 कप्तान, बल्ला खामोश, गेंद से भी निराशाजनक प्रदर्शन

हम आपको उन 6 कप्तानों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके बतौर खिलाड़ी खराब प्रदर्शन की वजह से आईपीएल 2026 में उनकी टीम की स्थिति कमजोर हो गई है।

 लगातार खराब प्रदर्शन कर रहे 6 कप्तान
लगातार खराब प्रदर्शन कर रहे 6 कप्तान फोटो: IANS

इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन (आईपीएल 2026) अपने आधे पड़ाव के करीब आ गया है। अब तक जिन टीमों का प्रदर्शन अच्छा रहा है, उसमें उनके कप्तानों के दमदार प्रदर्शन की अहम भूमिका रही है। उदाहरण के रूप में हम पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को ले सकते हैं। अंकतालिका में दोनों टीमें क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर हैं।

हम आपको उन 6 कप्तानों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके बतौर खिलाड़ी खराब प्रदर्शन की वजह से आईपीएल 2026 में उनकी टीम की स्थिति कमजोर हो गई है।

Published: undefined

RR के कप्तान रियान पराग का बल्ला खामोश 

राजस्थान रॉयल्स (आरआर) का सीजन में अब तक अच्छा प्रदर्शन रहा है। टीम अंकतालिका में चौथे स्थान पर है, लेकिन इसमें उनके कप्तान रियान पराग का कोई योगदान बतौर खिलाड़ी नहीं रहा है। पराग 6 मैचों की 6 पारियों में मात्र 61 रन बना पाए हैं। गेंदबाजी में भी उन्होंने कोई कमाल नहीं किया है। 3 पारी में गेंदबाजी करते हुए उन्हें सिर्फ 2 विकेट मिले हैं। वैभव, यशस्वी, जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर की वजह से टीम चौथे स्थान पर बनी हुई है। पराग को फॉर्म में लौटना होगा नहीं तो आगे की राह आरआर के लिए मुश्किल हो सकती है।

Published: undefined

अक्षर पटेल का बल्ले और गेंद दोनों से निराशाजनक प्रदर्शन

दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) का प्रदर्शन मिला जुला रहा है। सीजन की शुरुआत में लगातार 2 मैच जीतने के बाद बाद के 4 मैचों में टीम 3 मैच हार चुकी है और अंकतालिका में पांचवें स्थान पर है। टीम के लिए कप्तान अक्षर पटेल एक खिलाड़ी के लिए निराशाजनक साबित हुए हैं। पटेल ने सीजन के 6 मैचों की 5 पारियों में मात्र 31 रन बनाए हैं, वहीं 6 पारियों में 6 विकेट लिए हैं।

Published: undefined

कप्तान पंड्या से MI को बड़ी पारी का इंतजार 

 मुंबई इंडियंस (एमआई) के कप्तान हार्दिक पांड्या का बल्ले और गेंद से खराब प्रदर्शन रहा है। हार्दिक ने 5 मैचों की 5 पारियों में 24 की औसत से मात्र 96 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में भी पांड्या असर नहीं दिखा पाए हैं। 5 पारियों में वह मात्र 3 विकेट ले सके हैं। हार्दिक के खराब फॉर्म का असर उनकी टीम के प्रदर्शन पर दिखा है। एमआई 6 मैचों में 2 जीत और 4 हार के साथ अंकतालिका में सातवें स्थान पर है।

Published: undefined

CSK के कप्तान ऋतुराज के बल्ले से नहीं निकल रहे रन

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के लिए भी आईपीएल 2026 बेहद निराशाजनक साबित हुआ है। गायकवाड़ कप्तान के साथ ही टीम के मुख्य बल्लेबाज हैं और पारी की शुरुआत करते हैं, लेकिन वह 6 मैचों की 6 पारियों में 13.66 की साधारण औसत के साथ सिर्फ 82 रन बना सके हैं। उनकी लगातार असफलता से टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिल रही है और परिणाम विपरीत जा रहा है। सीएसके 6 मैचों में 2 जीत और 4 हार के साथ अंकतालिका में फिलहाल आठवें नंबर पर है।

Published: undefined

कप्तान पंत टीम की नैया पार लगाने में अब तक नाकामयाब 

आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के कप्तान ऋषभ पंत ने भी अपनी बल्लेबाजी से निराश किया है। ऋषभ 6 मैचों की 6 पारियों में 147 रन बना सके हैं। इसमें एसआरएच के खिलाफ आई नाबाद 68 रन की पारी शामिल है। इसके अलावा, बाकी के 5 पारियों में वह फ्लॉप रहे हैं। एलएसजी अंकतालिका में 6 मैचों में 2 जीत और 4 हार के साथ नौवें नंबर पर है।

Published: undefined

KKR के कप्तान रहाणे से फॉर्म रुठा

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान अजिंक्य रहाणे के लिए भी सीजन निराशाजनक साबित हो रहा है। दो बार लगातार शून्य पर आउट हो चुके रहाणे पारी की शुरुआत के लिए आते हैं, लेकिन उनका जल्द आउट होना टीम की मुश्किल बढ़ा देता है। कप्तान के तौर पर भी गलत फैसलों के लिए आलोचना का सामना कर रहे रहाणे ने 7 मैचों की 7 पारियों में 152 रन बनाए हैं। केकेआर अंकतालिका में सबसे नीचे (दसवें स्थान पर) है।

Published: undefined

खुब बोल रहा इन कप्तानों का बल्ला 

आईपीएल 2026 में जिन कप्तानों का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है, उनमें शुभमन गिल शीर्ष पर हैं। गिल ने 5 मैचों की 5 पारियों में 265 रन बनाए हैं, हालांकि उनकी टीम जीटी टॉप-4 से बाहर है और छठे स्थान पर है। एसआरएच के कप्तान ईशान किशन दूसरे स्थान पर हैं। किशन ने 7 मैचों की 7 पारियों में 238 रन बनाए हैं। एसआरएच अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है।

 पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर तीसरे नंबर पर हैं। अय्यर ने 6 मैचों की 5 पारियों में 208 रन बनाए हैं। पंजाब किंग्स अंकतालिका में पहले स्थान पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के कप्तान रजत पाटीदार की विस्फोटक बल्लेबाजी सीजन में चर्चा का विषय है। पाटीदार ने 6 मैचों की 6 पारियों में 212.96 की स्ट्राइक रेट से 230 रन बनाए हैं और आरसीबी को दूसरे स्थान पर ले गए हैं।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined