खेल

IPL Auction 2023: आईपीएल के लिए नीलामी आज, 405 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, होगी नोटों की बरसात!

नीलामी में शामिल होने वाली सभी 10 फ्रेंचाइजी के पास खिलाड़ियों को खरीदने के लिए सिर्फ 87 स्लॉट खाली हैं। इनमें विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट अधितकम 30 हैं। हर एक फ्रेंचाइजी अपने स्क्वॉड में 25 खिलाड़ी ही रख सकती है, जिनमें अधिकतम 8 विदेशी प्लेयर हो सकते हैं।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर 

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के लिए आज कोच्चि में ऑक्शन होगा। यह नीलामी दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगी। इस बार नीलामी के लिए 405 खिलाड़ियों को शॉर्ट लिस्ट किया गया है। 405 खिलाड़ियों में से 273 खालाड़ी भारतीय हैं और 132 विदेशी हैं खिलाड़ी। वहीं, 132 में से 4 खिलाड़ी एसोसिएट देश से हैं। इनमें 119 कैप्ड खिलाड़ी हैं और 282 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं।

Published: undefined

आईपीएल की सभी 10 टीमों में 87 खिलाड़ियों के लिए स्लॉट खाली हैं। यानी नीलामी में शामिल होने वाली सभी 10 फ्रेंचाइजी के पास खिलाड़ियों को खरीदने के लिए सिर्फ 87 स्लॉट खाली हैं। इनमें विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट अधितकम 30 हैं। हर एक फ्रेंचाइजी अपने स्क्वॉड में 25 खिलाड़ी ही रख सकती है, जिनमें अधिकतम 8 विदेशी प्लेयर हो सकते हैं।

Published: undefined

नीलामी में इस बार खिलाड़ियों का अधिकतम बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये हैं। इसमें 19 विदेशी खिलाड़ी हैं। 11 खिलाड़ियों की बेस प्राइस डेढ़ करोड़ रुपये है। अलावा मयंक अग्रवाल और मनीष पांडे दो भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्हें 20 प्लेयर्स की सूची में रखा गया है। इन्हें 1 करोड़ रुपये की प्राइस वाली कैटेगरी में रखा गया है।

Published: undefined

नीलामी में इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

नीलामी में इस बार भारतीय स्टार खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे, ईशांत शर्मा, मयंक अग्रवाल के अलावा विदेशी खिलाड़ी जो रूट, केन विलियमसन, शाकिब अल हसन, बेन स्टोक्स, सैम करन, लिटन दास, जेसन होल्डर जैसे दिग्गज नाम रहेंगे। पिछले सीजन तक इनमें से विलियमसन ने सनराइजर्स हैदराबाद और मयंक अग्रवाल ने पंजाब किंग्स की कप्तानी की थी। दोनों को उनकी फ्रेंचाइजी ने रिलीज कर दिया।

Published: undefined

किस फ्रेंचाइजी के पास कितने पैसे और कितने स्लॉट हैं खाली?

  • सनराइजर्स हैदराबाद- 42.25 करोड़ (13 स्लॉट)

  • पंजाब किंग्स- 32.2 करोड़ (9 स्लॉट)

  • लखनऊ सुपर जाइंट्स- 23.35 करोड़ (10 स्लॉट)

  • मुंबई इंडियंस- 20.55 करोड़ (9 स्लॉट)

  • चेन्नई सुपर किंग्स- 20.45 करोड़ (7 स्लॉट)

  • दिल्ली कैपिटल्स- 19.45 करोड़ (5 स्लॉट)

  • गुजरात टाइटन्स- 19.25 करोड़ (7 स्लॉट)

  • राजस्थान रॉयल्स- 13.2 करोड़ (9 स्लॉट)

  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- 8.75 करोड़ (7 स्लॉट)

  • कोलकाता नाइट राइडर्स- 7.05 करोड़ (11 स्लॉट)

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined