खेल

खेल: ईशान किशन को शमी की भारतीय टीम में वापसी का विश्वास और टीम इंडिया के सेलेक्टर पर भड़के श्रीकांत

ईशान किशन ने है कि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के अंदर अभी भी पहले की तरह जोश बरकरार है। कृष्णमाचारी श्रीकांत का मानना ​​है कि अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज का इस्तेमाल भारत के युवा खिलाड़ियों के पूल को बढ़ाने के लिए किया जाना चाहिए था।

ईशान किशन को शमी की भारतीय टीम में वापसी का विश्वास
ईशान किशन को शमी की भारतीय टीम में वापसी का विश्वास  फोटोः IANS

उम्र तो बस संख्या है, शमी भाई भारतीय टीम में वापसी के लिए प्रतिबद्ध दिखते हैं: ईशान किशन

पूर्वी क्षेत्र के कप्तान ईशान किशन ने शनिवार को यहां कहा कि अपना 100वां प्रथम श्रेणी मैच खेलने के लिए तैयार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के अंदर अभी भी पहले की तरह जोश बरकरार है और वह भारतीय टीम में वापसी के लिए प्रतिबद्ध नजर आते हैं।

शमी ने मध्य क्षेत्र के खिलाफ सेमीफाइनल में पांच विकेट लेकर पूर्वी क्षेत्र को 13 साल बाद दलीप ट्रॉफी के फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। फाइनल में उसका सामना दक्षिण क्षेत्र से होगा।

किशन ने मैच की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वह सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं। वह इस खेल के दिग्गज हैं। जब से उन्होंने बंगाल के लिए खेलना शुरू किया है, तब से उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। वह विकेट लेते रहे हैं। वह अपना सब कुछ झोंक देते हैं। उन्होंने भारतीय टीम की तरफ से भी बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है उम्र तो बस एक संख्या है। अगर वह कड़ी मेहनत कर रहे हैं तो उम्र मायने नहीं रखती। मैं शमी भाई की वो ललक देखता हूं। वह बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और उनके टीम में होने से हमें आत्मविश्वास मिलता है।’’

दलीप ट्रॉफी फाइनल: पडिक्कल, तिलक, सूर्यवंशी की नजरें बड़े स्कोर पर, लय हासिल करना चाहेंगे सिराज

वैभव सूर्यवंशी, देवदत्त पडिक्कल और तिलक वर्मा पूर्वी क्षेत्र और दक्षिणी क्षेत्र के बीच रविवार से यहां शुरू होने वाले दलीप ट्रॉफी के फाइनल में लाल गेंद क्रिकेट में अपने हाल के प्रदर्शन को और बेहतर करने की कोशिश करेंगे जबकि तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की निगाह लय हासिल करने पर होगी।

पडिक्कल को साई सुदर्शन के चोटिल होने के कारण भारतीय टीम में जो मौका मिला, उसका उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में भरपूर फायदा उठाया।

कर्नाटक के इस बल्लेबाज ने दो टेस्ट मैचों में दो शतक लगाए और उन्हें श्रृंखला का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। दलीप ट्रॉफी के फाइनल में दक्षिण क्षेत्र की तरफ से खेलते हुए वह इस प्रदर्शन को दोहराने की कोशिश करेंगे।

पडिक्कल अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो इससे निश्चित रूप से उनकी टीम को 2023 के बाद खिताब वापस जीतने में मदद मिलेगी। इससे वह तीसरे नंबर पर अपना दावा और मजबूत करना चाहेंगे।

सूर्यवंशी और तिलक दोनों ही फिलहाल भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं है। लेकिन भारत के टी20 उप-कप्तान तिलक ने हाल ही में बेंगलुरु में उत्तर क्षेत्र के खिलाफ सेमीफाइनल में शतक और अर्धशतक बनाकर टेस्ट टीम में जगह बनाने के लिए अपना दावा पेश किया। इसके बाद उन्होंने खुलकर कहा कि उनका लक्ष्य टेस्ट टीम में जगह बनाना है।

अफगान सीरीज में हार की डर से युवा खिलाड़ियों को मौका नहीं दिया गया: श्रीकांत

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और मुख्य चयनकर्ता रहे कृष्णमाचारी श्रीकांत का मानना ​​है कि अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज का इस्तेमाल भारत के युवा खिलाड़ियों के पूल को बढ़ाने के लिए किया जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि हाल में मिली हार की वजह से चयनकर्ताओं ने अफगान सीरीज में टीम के साथ प्रयोग नहीं किया।

 श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "आयरलैंड और इंग्लैंड में सीरीज हारने के बाद, चयनकर्ताओं ने कोई रिस्क न लेने का फैसला किया और अफगानिस्तान के खिलाफ एक मजबूत टीम चुनी। वे पूरी ताकत लगा रहे हैं, लेकिन यह एक गलती है। अफगानिस्तान जैसी टीमों के खिलाफ आपको युवाओं को आजमाना चाहिए था। हार के डर से ताकतवर टीम चुनी गई है। आयरलैंड और इंग्लैंड में हार के बाद यह एक डेस्परेशन मूव जैसा लगता है। यह टीम लगभग वैसी ही है जैसी उन्होंने इंग्लैंड के लिए चुनी थी।"

भारत को श्रेयस अय्यर की कप्तानी में हाल में आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए सभी छह टी20 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद दूसरी क्लास की भारतीय टीम ने जुलाई में जिम्बाब्वे के खिलाफ 3-0 से सीरीज जीता। 

यूएस ओपन: सेरेना विलियम्स और विनस विलियम्स की जोड़ी डबल्स में हारी

सेरेना विलियम्स और विनस विलियम्स को यूएस ओपन डबल्स में हार का सामना करना पड़ा है। आर्थर ऐश स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में विलियम्स बहनों को चैन हाओ-चिंग और माया जॉइंट की जोड़ी ने निर्णायक सुपर टाईब्रेक में जीत हासिल की।

 शुक्रवार शाम को तीन घंटे तक चले मैच में, चैन और जॉइंट ने 14 बार की ग्रैंड स्लैम डबल्स चैंपियन को 6-3, 6-7 (8), 7-6 [7] से हराकर दूसरे राउंड में जगह बनाई।

 इस परिणाम ने विलियम्स बहनों को टूर्नामेंट में दमदार वापसी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। खचाखच भरे ऐश स्टेडियम में एक ऐसा मुकाबला देखने को मिला जो बार-बार दोनों टीमों के बीच घूमता रहा और आखिर में नतीजा तय करने के लिए सुपर टाईब्रेक की जरूरत पड़ी।

'मैंने पेनकिलर लेकर बल्लेबाजी की', मेरठ मावेरिक्स को फाइनल में पहुंचाने के बाद रिंकू ने किया खुलासा

मेरठ मावेरिक्स के कप्तान रिंकू सिंह ने खुलासा किया कि यूपी टी20 लीग 2026 के क्वालिफायर-2 मैच के दौरान वह पूरी तरह फिट नहीं थे। नोएडा किंग्स के खिलाफ बल्लेबाजी करते समय उन्हें शारीरिक परेशानी हो रही थी, इसलिए उन्हें दर्द कम करने के लिए पेनकिलर लेनी पड़ी।

इसके बावजूद रिंकू ने शानदार और जिम्मेदारी भरी पारी खेली। उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत मेरठ मावेरिक्स ने मुकाबले में जीत दर्ज करते हुए लगातार चौथी बार यूपी टी20 लीग के फाइनल में जगह बनाई।

मैच के बाद रिंकू ने कहा, "मैं टीम के लिए कुछ भी करूंगा, चाहे उसमें चोट लगे या कुछ और हो।" क्वालिफायर 1 में मिली पिछली हार को याद करते हुए उन्होंने कहा, "मुझे लगा कि अगर मैं थोड़ा और फिट होता और कोई बल्लेबाज मेरे साथ टिका रहता, तो हम वह मैच जीत सकते थे। आज भी वैसी ही स्थिति थी। मैंने पेनकिलर ली और खेला। मेरा हाथ थोड़ा बेहतर महसूस हो रहा था, लेकिन सच कहूं तो मुझे अभी भी काफी दर्द हो रहा है।"

पीटीआई और आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • सिनेजीवन: सलमान खान ने पैपराजी को लगाई फटकार और हर्षवर्धन राणे ने जॉन अब्राहम और राम गोपाल वर्मा को बताया अपना गुरु

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: कश्मीर में सुरक्षाबलों ने पाकिस्तानी लश्कर कमांडर को किया ढेर, स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • ,
  • नेपाल त्रासदीः 11 दिन बाद सुरंग से चीनी नागरिक को बचाया गया, एक दिन पहले मलबे में फंसी महिला जिंदा मिली थी

  • ,
  • ग्रीनवॉशिंग यानी विकास से होने वाले नुकसान पर पर्दा डालना, लेकिन जद में आ रहे हैं इंसान और पर्यावरण

  • ,
  • 'विधानसभा चुनाव जीतने के लिए BJP की बड़ी साजिश, SIR को बनाया अपना हथियार', तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का आरोप