खेल

शॉपमैन ने भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच पद से दिया इस्तीफा, SAI-HI द्वारा सम्मान और अहमियत नहीं देने की कही थी बात

डच कोच यानेक शॉपमैन ने 2021 में सोर्ड मरीन की जगह ली थी जिन्होंने टीम को तोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक चौथे स्थान पर पहुंचाया था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

यानेक शॉपमैन ने भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के पीछे मुख्य कारण भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) और हॉकी इंडिया (HI) द्वारा उन्हें सम्मान और अहमियत नहीं दिए जाने का आरोप है। शॉपमैन ने इस्तीफा देते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि अब टीम को आगे बढ़ने के लिए एक नए दृष्टिकोण और नेतृत्व की आवश्यकता है।

Published: undefined

डच कोच ने 2021 में सोर्ड मरीन की जगह ली थी जिन्होंने टीम को तोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक चौथे स्थान पर पहुंचाया था। उनके कार्यकाल में भारतीय महिला हॉकी टीम ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं, जिनमें 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक और 2023 एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप में कांस्य पदक शामिल हैं।

शोपमैन का अनुबंध इस साल पेरिस ओलंपिक के बाद अगस्त में समाप्त होना था। लेकिन उनकी हालिया आलोचनात्मक टिप्पणियों के बाद उम्मीद की जा रही थी कि वह इस पद पर जारी नहीं रहेंगी। हॉकी इंडिया (एचआई) ने बताया कि 46 वर्षीय कोच ने ओडिशा में एफआईएच हॉकी प्रो लीग के घरेलू चरण में टीम का अभियान खत्म होने के बाद हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

Published: undefined

हॉकी इंडिया ने कहा, ‘‘हालिया ओलंपिक क्वालीफायर में निराशा के बाद उनके इस्तीफे ने हॉकी इंडिया के लिए महिला हॉकी टीम के लिए एक उपयुक्त मुख्य कोच की तलाश का मार्ग प्रशस्त कर दिया है जो 2026 में अगले महिला विश्व कप और 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए भारतीय टीम को तैयार कर सके। ’’ बयान में कहा गया, ‘‘यह भारतीय महिला हॉकी में एक नया अध्याय शुरू करने का समय है जिसमें खिलाड़ियों की प्रगति हमारा फोकस है। ’’

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined