खेल

खेलो इंडिया यूथ गेम्स: 5वें संस्करण के मस्कट टॉर्च और एंथम का अनावरण 7 जनवरी को, जानें पूरी डिटेल्स

13 दिन तक 27 खेल नौ शहरों के 23 गेम वेन्यू में होंगे। लगभग 6 हजार खिलाड़ी, 303 अंतर्राष्ट्रीय और 1089 राष्ट्रीय ऑफिशियल्स इन गेम्स का हिस्सा होंगे। खेलो इंडिया के लिए लगभग दो हजार वॉलंटियर अलग-अलग गेम वेन्यू में तैनात रहेंगे ।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

खेलो इंडिया यूथ गेम्स का 5वें संस्करण के मस्कट (शुभंकर) टॉर्च और एंथम का अनावरण सात जनवरी को भोपाल में हेागा। यह अनावरण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केन्द्रीय खेल और युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर करेंगे।

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने बताया कि भोपाल के शौर्य स्मारक परिसर में सात जनवरी को शाम छह बजे विभिन्न स्कूल और महाविद्यालय के विद्यार्थी, खेल विशेषज्ञों, खिलाड़ी, सोशल मीडिया इंफ्ल्यूएंसर आदि की उपस्थिति में मस्कट लांच किया जाएगा। मध्यप्रदेश के लिए गर्व का विषय है कि खेलो इंडिया की मेजबानी का मौका प्रदेश को मिला है। इस आयोजन को सफल और यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी।

मंत्री सिंधिया ने टीटी नगर स्टेडियम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तैयारियों की समीक्षा की करते हुए कहा, खेलो इंडिया यूथ गेम्स का पाँचवां संस्करण 30 जनवरी से 11 फरवरी तक प्रदेश के आठ शहर भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, मण्डला, बालाघाट और खरगोन (महेश्वर) में होगा। एक गेम (साइकिलिंग) दिल्ली में होगा। पहली बार वाटर स्पोर्ट्स अर्थात कयाकिंग कैनोइंग, कैनो सलालम और तलवारबाजी खेलो इंडिया गेम्स के इस संस्करण का हिस्सा होंगे।

उन्होंने बताया कि तेरह दिन तक 27 खेल नौ शहरों के 23 गेम वेन्यू में होंगे। लगभग 6 हजार खिलाड़ी, 303 अंतर्राष्ट्रीय और 1089 राष्ट्रीय ऑफिशियल्स इन गेम्स का हिस्सा होंगे। खेलो इंडिया के लिए लगभग दो हजार वॉलंटियर अलग-अलग गेम वेन्यू में तैनात रहेंगे ।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, धारवाड़ पुलिस कमिश्नर के पास आया ईमेल

  • ,
  • 'राजस्थान पंचायत चुनाव के नतीजे से डरी मोहन सरकार', मध्यप्रदेश में सहकारी समितियां के चुनाव एक साल बढ़ाए जाने पर बोली कांग्रेस

  • ,
  • Gold-Silver Price Today: आज सोना-चांदी खरीदने जा रहे हैं तो रुकें! पहले चेक कर लें 24 कैरेट और 22 कैरेट के नए भाव

  • ,
  • शेख हसीना की वापसी की तारीख का ऐलान, 16 दिसंबर को लौटेंगी, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग

  • ,
  • दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर लगेगी पाबंदी? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सुझाव, किन वाहनों पर पड़ेगा असर?