खेल

खेल: लक्ष्मण ने श्रेयस की कप्तानी को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी और युवराज, शेफाली ने हरमनप्रीत को सराहा

हरमनप्रीत की तरह पंजाब से आने वाले युवराज ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर 2025 महिला विश्व कप की ट्रॉफी पकड़े उनकी तस्वीर साझा की। शुभमन, अभिषेक और शेफाली और स्पिनर श्री चरणी को अईसीसी के सितंबर महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार के लिये नामांकन मिला है ।

खेल: लक्ष्मण ने श्रेयस की कप्तानी को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी और  युवराज, शेफाली ने हरमनप्रीत को सराहा
खेल: लक्ष्मण ने श्रेयस की कप्तानी को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी और युवराज, शेफाली ने हरमनप्रीत को सराहा फोटो: IANS

हरमनप्रीत ने भारतीय क्रिकेट को कप्तान के तौर पर सब कुछ दिया : युवराज, शेफाली ने की सराहना

भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह और मौजूदा सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने मंगलवार को हरमनप्रीत कौर के भारतीय महिला टीम की तीनों प्रारूपों की कप्तानी से हटने के बाद उनकी सराहना की।

भारत को एकमात्र महिला विश्व कप खिताब दिलाने वाली कप्तान हरमनप्रीत ने तीनों प्रारूपों की कप्तानी छोड़ते हुए कहा कि उन्होंने कप्तान के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा दी है और अब वह ‘फिर से खेल के प्रति प्यार के लिए खेलने को तैयार हैं।’

हरमनप्रीत की तरह पंजाब से आने वाले युवराज ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर 2025 महिला विश्व कप की ट्रॉफी पकड़े उनकी तस्वीर साझा की।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘हरमन, आपने कप्तान के तौर पर भारतीय क्रिकेट को अपना सब कुछ दिया। जिम्मेदारी, दबाव, उतार-चढ़ाव, आपने यह सब गर्व के साथ संभाला। टीम और देश के लिए आपने जो कुछ किया उसके लिए बधाई।’’

हरमनप्रीत की कप्तानी में भारत के लिए पदार्पण करने वाली सलामी बल्लेबाज शेफाली ने इंस्टाग्राम पर एक व्यक्तिगत संदेश लिखा।

उन्होंने कहा, ‘‘जिस दिन मैंने पदार्पण किया उस दिन से आप मैदान के अंदर और बाहर हमेशा मेरे साथ रही हैं। शुरुआती दिनों में मेरा मार्गदर्शन करने से लेकर हर परिस्थिति में मेरे साथ खड़े रहने तक मुझे हमेशा पता था कि मैं आप पर भरोसा कर सकती हूं।’’

शेफाली ने लिखा, ‘‘हरमन दी, भारतीय महिला क्रिकेट में आपका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। आपने कुछ अविस्मरणीय पलों में हमारा नेतृत्व किया और आज की हमारी टीम को आकार देने में अहम भूमिका निभाई। कप्तान, हर चीज के लिए धन्यवाद।’’

अभिषेक, शुभमन, शेफाली, चरणी आईसीसी महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार के लिए नामित

भारतीय पुरूष टीम के कप्तान शुभमन गिल, सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और शेफाली वर्मा और स्पिनर श्री चरणी को अईसीसी के सितंबर महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार के लिये नामांकन मिला है ।

भारतीय चौकड़ी के अलावा जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा और श्रीलंका की कप्तान चामरी अटापट्टू को भी क्रमश: पुरूष और महिला वर्ग में नामांकित किया गया है ।

अभिषेक ने अफगानिस्तान के खिलाफ चार टी20 में 229 रन बनाये और रिकॉर्ड 30 गेंद में शतक जड़ा था। गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो वनडे में 333 रन बनाये जिसमें एक दोहरा शतक शामिल है। रजा ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे श्रृंखला में सर्वाधिक रन बनाये थे ।

श्रेयस की रणनीति और तैयारी शानदार, कप्तानी में सफल होंगे: लक्ष्मण

भारत के पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण का मानना है कि श्रेयस अय्यर में भारतीय टीम की सफल कप्तानी करने की पूरी क्षमता है। उन्होंने कहा कि अय्यर की अच्छी तैयारी, रणनीति की समझ और विपक्षी टीम की ताकत को पहचानने की क्षमता उन्हें एक मजबूत कप्तान बनाती है।

श्रेयस अय्यर ने जापान में भारत को पुरुष क्रिकेट का स्वर्ण पदक दिलाया। अय्यर के कप्तानी संभालने के तरीके से प्रभावित लक्ष्मण ने कहा कि मध्यक्रम के इस बल्लेबाज में पहले से ही वे खूबियां नजर आ रही हैं, जो तेज गति वाले टी20 क्रिकेट में विपक्षी टीम से एक कदम आगे रहने के लिए जरूरी हैं।

भारत ने बड़े स्कोर वाले रोमांचक फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर अपना खिताब बरकरार रखा।

इस पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ने ‘बीसीसीआई’ को दिए साक्षात्कार में कहा, “यह उनके कप्तानी करियर की अभी शुरुआत है, लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि वह काफी सफलता हासिल करेंगे। वह खिलाड़ियों के कप्तान हैं। वह हर खिलाड़ी को सहज महसूस कराते हैं और खुद आगे बढ़कर नेतृत्व करते हैं।”

कर्नाटक ने एशियाई खेलों के पदक विजेताओं को सम्मानित किया, पुरस्कार राशि बढ़ाने की घोषणा

 कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वर ने मंगलवार को एशियाई खेल 2026 में पदक जीतने वाले राज्य के खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उन्हें बधाई दी।

यहां विधान सौध में युवा सशक्तीकरण एवं खेल विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में खिलाड़ियों के लिए कई महत्वपूर्ण पहल और प्रोत्साहनों की घोषणा की गई।

युवा सशक्तीकरण एवं खेल मंत्री परमेश्वर ने कहा कि एशियाई खेलों में कर्नाटक के खिलाड़ियों की उपलब्धियों को सम्मान देने के साथ-साथ उन्हें अधिक वित्तीय प्रोत्साहन, रोजगार सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने में सहायता प्रदान करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार एशियाई खेलों के पदक विजेताओं के लिए नकद पुरस्कार में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है। इससे पहले स्वर्ण पदक विजेताओं को 35 लाख रुपये, रजत पदक विजेताओं को 25 लाख रुपये और कांस्य पदक विजेताओं को 15 लाख रुपये दिए जाते थे।

बयान में कहा गया कि संशोधित व्यवस्था के तहत अब स्वर्ण पदक विजेताओं को एक करोड़ रुपये, रजत पदक विजेताओं को 75 लाख रुपये और कांस्य पदक विजेताओं को 50 लाख रुपये दिए जाएंगे।

आगामी श्रृंखलाओं के लिये पाकिस्तान क्रिकेट टीम में अनुभवी खिलाड़ियों पर ही भरोसा

पाकिस्तान के सफेद गेंद की टीमों के मुख्य कोच माइक हेसन ने श्रीलंका के खिलाफ आगामी टी20 श्रृंखला और इंग्लैंड समेत त्रिकोणीय वनडे श्रृंखला के लिये टीम में अनुभवी खिलाड़ियों पर ही भरोसा किया है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार को ऐलान किया कि टी20 और वनडे टीम में सलामी बल्लेबाज फखर जमां, तेज गेंदबाज नसीम शाह और हरफनमौला शादाब खान को शामिल किया गया है।

शाहीन शाह अफरीदी वनडे टीम के कप्तान होंगे जबकि सीनियर बल्लेबाज बाबर आजम और सलमान अली आगा, हरफनमौला फहीम अशरफ और तेज गेंदबाज हारिस रऊफ भी टीम में हैं।

इस साल मई में आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने वाली वनडे टीम में पांच बदलाव किये गए हैं । अब्दुल समद, माज सदाकत, अहमद दानियाल, रोहेल नजीर और शामिल हुसैन को टीम में जगह नहीं मिली है।

पीटीआई के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: चुनाव आयुक्त को हमसे मिलना ही पड़ेगा, देश की आवाज का अपमान बर्दाश्त नहीं': राहुल गांधी की दोटूक

  • ,
  • बैरिकेडिंग, धक्का-मुक्की और फिर अचानक आकाशवाणी भवन में एंट्री...राहुल गांधी ने पुलिस को कैसे छकाया? देखें तस्वीरें

  • ,
  • सिनेजीवन: सोनाक्षी-जहीर की 'तू है मेरी किरण' का ट्रेलर रिलीज और श्रेया सरन ने की अजय देवगन की तारीफ

  • ,
  • 'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं हुआ, तो पूरा देश जंतर-मंतर बनेगा', दिल्ली मार्च से पहले अभिजीत दिपके की चेतावनी

  • ,
  • 'मोदी-शाह और ज्ञानेश कुमार ने देश को हाईजैक किया, यह देशद्रोह है': इंडिया ब्लॉक के धरने में बरसे राहुल गांधी