
लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत पर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
लखनऊ ने शुक्रवार को यहां खेले गए इस मैच में चेन्नई को सात विकेट से हराकर उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को करारा झटका दिया था।
आईपीएल की मीडिया विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘आईपीएल की न्यूनतम ओवर गति से संबंधित आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत उनकी टीम का यह पहला अपराध था, इसलिए ऋषभ पंत पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।’’
लखनऊ की टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है।
Published: undefined
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की आगामी तिमाही बैठकें इस महीने के आखिर में भारत के अहमदाबाद में होंगी। रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के बीच तनाव के चलते मोहसिन नकवी के इसमें शामिल होने पर अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है।
21 मई को आईसीसी की मुख्य कार्यकारी समिति की वर्चुअल बैठक होगी। इसके बाद आईसीसी बोर्ड की आमने-सामने होने वाली बैठक 30 और 31 मई को अहमदाबाद में होगी, जो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के अंतिम सप्ताह के साथ है।
रिपोर्ट के मुताबिक, पहले ये बैठकें मार्च और अप्रैल में कतर के दोहा में करने की योजना थी, लेकिन पश्चिम एशिया में जारी संकट के कारण इन्हें भारत में स्थानांतरित कर दिया गया। अब जब ये बैठकें अहमदाबाद में होंगी, तो पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी का भारत की यात्रा करना निश्चित नहीं है।
नकवी अक्सर पाकिस्तान के प्रतिनिधि के तौर पर आईसीसी की बैठकों में खुद शामिल होते रहे हैं, लेकिन भारत-पाकिस्तान के बीच जारी राजनीतिक तनाव के चलते दोनों बोर्ड के बीच बिगड़ते क्रिकेट संबंधों ने उनकी मौजूदगी को सवालों के घेरे में ला दिया है।
Published: undefined
भारत के पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री ने चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज का बचाव किया है। शास्त्री का मानना है कि 25 वर्षीय कंबोज मैच में की गई अपनी गलतियों से बहुत कुछ सीखेंगे और मजबूती से वापसी करेंगे।
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में अंशुल काफी महंगे साबित हुए। अंशुल ने अपने 2.4 ओवर के स्पेल में बिना कोई विकेट चटकाए 63 रन खर्च किए। अंशुल के खिलाफ एलएसजी के बल्लेबाज निकोलस पूरन ने चार गेंदों में लगातार 4 छक्के लगाते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से जीत दिलाई।
कंबोज की गेंदबाजी के बारे में बात करते हुए शास्त्री ने कहा कि जब मार्श ने शॉर्ट बॉल पर अटैक करना शुरू किया तो युवा तेज गेंदबाज को अपना प्लान बदल लेना चाहिए था। उन्होंने 'जियोहॉटस्टार' से कहा, "चार छक्के लगने के बाद अंशुल कंबोज को क्या करना चाहिए था? मेरे हिसाब से उन्हें और यॉर्कर फेंकनी चाहिए थीं और स्टंप्स को टारगेट करना चाहिए था। जब आपको पता हो कि मार्श शॉर्ट बॉल का इंतजार कर रहे हैं, तो या तो यॉर्कर फेंकें या ऑफ स्टंप के बाहर बाउंसर फेंकें। बाउंसर सिर की ऊंचाई के करीब होनी चाहिए, छाती या कमर की ऊंचाई के करीब नहीं, क्योंकि मार्श जैसे खिलाड़ी उन गेंदों को खेलने में बहुत सहज होते हैं।"
Published: undefined
भारतीय टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करने वाले जसप्रीत बुमराह अगले महीने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली श्रृंखला में या तो एकमात्र टेस्ट मैच खेलेंगे या फिर तीन मैचों की वनडे श्रृंखला का हिस्सा होंगे।
राष्ट्रीय चयन समिति 19 मई को टीम घोषित करने को लेकर बुमराह के कार्यभार पर विशेष नजर रखे हुए है।
छह से 10 जून तक न्यू चंडीगढ़ में खेले जाने वाला एकमात्र टेस्ट मैच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं है। इसके बाद वनडे श्रृंखला के मुकाबले 14 जून (धर्मशाला), 17 जून (लखनऊ) और 20 जून (चेन्नई) में आयोजित होंगे।
यह द्विपक्षीय वनडे श्रृंखला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि विराट कोहली और रोहित शर्मा फिलहाल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर केवल इसी प्रारूप में खेलते नजर आते हैं।
इस बीच दिल्ली के युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव का नाम चयन बैठक में गंभीरता से चर्चा का विषय बन सकता है। विजय हजारे ट्रॉफी के पिछले सत्र में उन्होंने आठ मैचों में 17 विकेट लेकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था।
उन्होंने आईपीएल 2026 में भी 12 मुकाबलों में 16 विकेट लेकर प्रभावित किया है। विराट कोहली को शानदार सीम गेंद पर आउट करना उनके प्रदर्शन का सबसे बड़ा आकर्षण रहा। हर्षित राणा के जल्द फिट होने की संभावना कम होने के कारण प्रिंस को आजमाने के लिए यह श्रृंखला उपयुक्त मानी जा रही है।
Published: undefined
किस्तान ने फातिमा सना की अगुवाई में इंग्लैंड एवं वेल्स में अगले महीने होने वाले महिला टी20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। इस टीम में पांच ऐसी खिलाड़ी हैं जो पहली बार इस वैश्विक टूर्नामेंट में उतरेंगी।
चयनकर्ताओं ने शनिवार को 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की। यह टीम विश्व कप से पहले आयरलैंड में होने वाली त्रिकोणीय टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में भी हिस्सा लेगी, जिसमें वेस्टइंडीज तीसरी टीम होगी।
एमान फातिमा, नतालिया परवेज, रमीं शमीम, साइरा जबीन और तस्मिया रुबाब पहली बार महिला टी20 विश्व कप खेलने जा रही खिलाड़ियों में शामिल हैं।
पाकिस्तान अपना विश्व कप अभियान 14 जून को बर्मिंघम में भारत के खिलाफ मुकाबले से शुरू करेगा।
पाकिस्तान महिला टीम:
फातिमा सना (कप्तान), आलिया रियाज, आयशा जफर, डायना बेग, एमान फातिमा, गुल फिरोजा, इरम जावेद, मुनीबा अली सिद्दीकी (विकेटकीपर), नशरा संधू, नतालिया परवेज, रमीं शमीम, सादिया इकबाल, साइरा जबीन, तस्मिया रुबाब और तुबा हसन।
पीटीआई और आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined