खेल

MOC ने मीराबाई चानू, बिंदियारानी देवी के अमेरिका में प्रशिक्षण को दी मंजूरी, सरकार उठाएगी सारा खर्च

टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टीओपीएस - टॉप्स) के तहत एथलीट मीराबाई चानू और बिंदियारानी देवी के अमेरिका के सेंट लुइस में प्रशिक्षण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

खेल मंत्रालय के मिशन ओलंपिक सेल (एमओसी) ने टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टीओपीएस - टॉप्स) के तहत एथलीट मीराबाई चानू और बिंदियारानी देवी के अमेरिका के सेंट लुइस में प्रशिक्षण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। एमओसी ने अपनी हालिया बैठक में एथलीटों के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

ओलंपिक और राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेता सेंट लुइस के स्क्वाट विश्वविद्यालय में डॉ एरोन हॉर्शिग के तहत प्रशिक्षण लेंगे और आगामी एशियाई खेलों से पहले उनके पुनर्वास और शक्ति प्रशिक्षण प्रक्रिया पर काम करेंगे।

अपने 65 विदेशी प्रशिक्षण शिविर के दौरान, मीराबाई और बिंदियारानी की जोड़ी के साथ भारतीय मुख्य कोच विजय शर्मा और उनके फिजियोथेरेपिस्ट तेसनीम जायद भी होंगे।

सरकार उनके हवाई यात्रा खर्च, बोडिर्ंग और लॉजिंग लागत, चिकित्सा बीमा, स्थानीय परिवहन लागत, जिम खर्च और डॉक्टर के परामर्श लागत सहित अन्य खचरें का वहन करेगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • राहुल गांधी का सरकार पर हमला, 'दिल्ली आज राजधानी नहीं, महिलाओं के लिए हर दिन की खौफनाक कहानी बनकर रह गई है'

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: UPI पर MDR लगने से क्या फिर बढ़ने वाला है कैश का चलन? RBI के डिप्टी गवर्नर ने कर दिया बड़ा खुलासा!

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल और 'इन्वेस्टमेंट गुरु' वॉरेन बफे ने बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद छोड़ा

  • ,
  • खेल: एजीएम में अजीत अगरकर के भविष्य पर नहीं हुआ कोई फैसला और दक्षिण अफ्रीका को लगा तगड़ा झटका

  • ,
  • ममता बनर्जी का बड़ा एलान, नंदीग्राम और असम उपचुनाव में कांग्रेस को करेंगी समर्थन, बीजेपी को बताया झूठी और जुमला पार्टी'