खेल

मोहम्मद शमी ने एड़ी का कराया ऑपरेशन, तस्वीरें शेयर कर लिखा भावुक पोस्ट

शमी ने भावुक पोस्ट में लिखा, मैं अपने पैरों पर वापस खड़ा होने के लिए उत्सुक हूं। शमी ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें वह अस्पताल के बेड पर लेटे हुए हैं। उनका इलाज चल रहा है।

मोहम्मद शमी ने एड़ी का कराया ऑपरेशन।
मोहम्मद शमी ने एड़ी का कराया ऑपरेशन। 

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपनी एड़ी का ऑपरेशन करवा लिया है। उन्होंने खुद इस बारे में जानकारी दी है। सोशल मीडिया पर उन्होंने चार तस्वीरें शेयर करते हुए एक भावुक पोस्ट लिखा है। शमी ने लिखा, मेरी एड़ी का ऑपरेशन सफल रहा है। मझे ठीक होने में समय लगेगा।

शमी ने भावुक पोस्ट में लिखा, मैं अपने पैरों पर वापस खड़ा होने के लिए उत्सुक हूं। शमी ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें वह अस्पताल के बेड पर लेटे हुए हैं। उनका इलाज चल रहा है।

शमी सर्जरी की वजह से ही आईपीएल 2024 से बाहर हो गए थे। उनके बाहर होने से  गुजरात टाइटन्स को बड़ा झटका लगा था। शमी इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज में भी नहीं खेल पाए थे। आखिरी बार वह नवंबर के महीने में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में टीम इंडिया के लिए खेले थे।

शमी ने वर्ल्ड कप में शानदार गेंदबाजी की थी। उन्होंने 7 मैचों में 24 विकेट लेते हुए शानदार प्रदर्शन किया था। वो दर्द के बावजूद इस वर्ल्ड कप में खेले और शानदार प्रदर्शन किया। 

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने माना- लोगों को ईरान युद्ध पसंद नहीं आया, पेट्रोल की कीमतें बढ़ना भी चुनाव में हार की बड़ी वजह

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: वायु प्रदूषण को लेकर मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई आतिशबाजी पर बैन, BMC का आदेश

  • ,
  • महाराष्ट्र: गोकुल विवाद पर कोल्हापुर में किसानों का प्रदर्शन, सरकार के अध्यादेश के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर

  • ,
  • इंटरव्यू: ‘झारखंड में उर्दू की स्थिति चिंताजनक, लेकिन अस्तित्व बचाने का संघर्ष भी जारी’, मो. अनज़र

  • ,
  • दुनिया की खबरें: डेमोक्रेट्स की जांच की तैयारी, ट्रंप-न्याय मंत्रालय के सख्त रुख से बढ़ा तनाव, होर्मुज खोलने का प्लान बरकरार