
अबु धाबी में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जो देखकर आपको हंसी आएगी और आश्चर्य भी होगा। टेस्ट मैच के दौरान पाकिस्तान के बल्लेबाज अजहर अली जिस तरह से रनआउट हुए, शायद ही कोई बल्लेबाज इस तरह से रनआउट हुआ होगा।
Published: undefined
दरअसल, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच के दौरान अजहर अली एक गलतफहमी की वजह से रन आउट हो गए। अजहर अली ने पीटर सिडल की गेंद पर शॉट खेला और गेंद किनारा लेते हुए गली के पास से निकलती हुई बाउंड्री लाइन की तरफ चली गई। लेकिन इससे पहले की गेंद बाउंड्री लाइन तक पहुंचती वह रुक गई। लेकिन अजहर अली ने इसे चौका समझा और क्रीज के बीच में खड़े होकर अपने साथी बल्लेबाज से बात करने लगे। इस दौरान मिशेल स्टार्क ने गेंद विकेटकीपर टिम पेन की ओर फेंकी और इस तरह से अजहर रनआउट हो गए। मजेदार बात ये थी कि अजहर ने क्रीज में वापस आने की कोशिश भी नहीं की।
Published: undefined
अजहर अली के इस तरह आउट होते ही पवेलियन में बैठे टीम के कोच और स्टाफ मेंबर अपना सिर पकड़ के बैठ गए। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी खिलाड़ियों की इस अनदेखी का भी जमकर मजाक बन रहा है।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined