
टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय पहलवानों का जलवा बरकरार है। रवि दहिया ने कजाकिस्तान के खिलाड़ी को चित कर फाइनल में जगह बना ली है। इसके साथ ही भारत के लिए सिल्वर मेडल पक्का हो गया है। हालांकि अगर फाइनल मैच भी रवि जीत जाते हैं तो ये मेडल गोल्ड भी हो सकता है। रवि दहिया ने सेमीफाइनल में कजाकिस्तान के पहलवान को हराया। वो सुशील कुमार के बाद रेसलिंग के फाइनल में पहुंचने वाले दूसरे भारतीय पहलवान हैं।
पुरुषों के 57 केजी कैटेगरी में रवि कुमार दहिया का सेमीफाइनल मुकाबला कजाकिस्तान के पहलवान नूरीसलाम के खिलाफ बड़ा ही जबरदस्त हुआ। रवि कुमार शुरुआती मुकाबले में पिछड़ गए थे। वह 5-9 से पीछे चल रहे थे। हालांकि रवि के पास वापसी का मौका था, क्योंकि रेसलिंग में ये लीड बहुत ज्यादा नहीं होती है। यहां हर सेकंड में हालात बदलते हैं।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए