
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के कोच रहे रमाकांत आचरेकर का निधन हो गया है। वे 87 सालों के थे और मुंबई में उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके रिश्तेदार रश्मि दलवी ने बताया, “आचरेकर सर हमारे बीच नहीं रहे। उनका आज शाम निधन हो गया।” आचरेकर का जन्म 1932 में हुआ था। सचिन तेंदुलकर को एक शानदार क्रिकेटर बनाने में आचरेकर का अहम रोल रहा है। सचिन तेंदुलकर के अलावा उन्होंने विनोद कांबली, प्रवीण आमरे, समीर दिगे और बलविंदर सिंह संधू जैसे क्रिकेटरों के निखारा है।
सचिन तेंदुलकर के अलावा शिवाजी पार्क के मैदान पर उन्होंने सैकड़ों युवाओं को क्रिकेट की बारीकियों को सिखाया था। वो मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के चयनकर्ता भी रहे थे। 1 आचरेकर का बतौर खिलाड़ी उनका करियर उतना प्रसिद्ध नहीं रहा। जितना उन्होंने प्रसिद्धी कोच के रूप में हासिल की।
कोच रमाकांत आचरेकर की निधन खबर मिलने के बाद क्रिकेट की दुनिया में शोक की लहर फैल गई है। कई क्रिकेटरों ने उनके निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट किया है।
बता दें कि 1990 में आचरेकर को क्रिकेट में उनकी सेवाओं के लिए द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा 2010 में उन्हें खेलों में देश के सर्वोच्चा सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। उसी साल उन्हें स्पोर्ट्स इलेस्ट्रेटेड द्वारा गैरी कस्टर्न द्वारा 'लाइफ टाइम अचीवमेंट' अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 02 Jan 2019, 7:48 PM IST