खेल

कुश्ती संघ भंग होने पर साक्षी मलिक का आया बयान, बोलीं- बेटियों की लड़ाई में ये पहला कदम, उम्मीद है...

साक्षी मलिक ने कहा कि हमारी सरकार से कोई लड़ाई नहीं है। लड़ाई सिर्फ एथलीट्स के लिए थी। मुझे बच्चों की चिंता है। हमारी लड़ाई महिला पहलवानों के लिए है, जो कुश्ती संघ में बेटियां खेल रही हैं उनके लिए है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

केंद्रीय खेल मंत्रालय द्वारा भारतीय कुश्ती महासंघ को निलंबित करने पर पहलवान साक्षी मलिक की प्रतिक्रिया आ गई है। उन्होंने कहा कि यह पहलवानों की बेहतरी के लिए हुआ है। हम तो कह रहे थे कि यह बेटियों और बहनों की लड़ाई है, यह पहला कदम है। उम्मीद करूंगी की सरकार और हमारे पक्ष में कदम उठाएगी। साक्षी ने कहा कि हम चाहते हैं कि कुश्ती संघ की अध्यक्ष महिला हो। एक अच्छा कुश्ती संघ हो और आगे आने वाली बच्चियां सुरक्षित रहें।

साक्षी मलिक ने कहा कि हमारी सरकार से कोई लड़ाई नहीं है। लड़ाई सिर्फ एथलीट्स के लिए थी। मुझे बच्चों की चिंता है। हमारी लड़ाई महिला पहलवानों के लिए है, जो कुश्ती संघ में बेटियां खेल रही हैं उनके लिए है। यह लड़ाई हम अपने तरीके से लड़ रहे हैं। मैंने तो संन्यास का ऐलान कर दिया है। मैं बस यही चाहूंगी कि जो आने वाली बेटियां हैं उनको न्याय मिले।

केंद्रीय खेल मंत्रालय ने नव निर्वाचित कुश्ती संघ को भंग कर दिया है। इससे पहले 21 दिसंबर को WFI का चुनाव खत्म होने के बाद से ही विवाद जारी था। साक्षी मलिक ने संघ के इस चुनाव पर ऐतराज जताते हुए प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान अपने जूते निकालकर मेज पर रख दिए थे और कुश्ती से संन्यास का ऐलान कर दिया था। विवादों के बीच रविवार को मंत्रालय ने नव निर्वाचित कुश्ती संघ को भंग का फैसला लिया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: पवन खेड़ा ने पूछा- केंद्रीय गृह मंत्री किस बात से डर रहे हैं? युवाओं का सामना करने से...

  • ,
  • राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए साक्षात्कार का पहला दिन, तीन पूर्व आईएएस अधिकारी भी इंटरव्यू देने पहुंचे

  • ,
  • झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन से दिल्ली पुलिस की ज्यादती से ध्यान नहीं भटका सकती केंद्र सरकारः कांग्रेस

  • ,
  • दुनिया की खबरें: पाकिस्तान ने वर्ल्ड बैंक को दिया धोखा! और होर्मुज स्ट्रेट संकट पर ईरान-जर्मनी की चर्चा

  • ,
  • बारिश के बाद जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पार्किंग में भरा पानी, यात्रियों को हुई भारी परेशानी, सामने आए वीडियो