भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम और घरेलू क्रिकेट में पंजाब के लिए खेल चुके मध्यम गति के तेज गेंदबाज अमनप्रीत सिंह गिल का बुधवार को 36 साल की उम्र में चंडीगढ़ में निधन हो गया। अमनप्रीत सिंह गिल के निधन पर विराट कोहली, युवराज सिंह, और शिखर धवन जैसे क्रिकेटरों ने शोक जताया है।
Published: undefined
अमनप्रीत के साथ अंडर-19 क्रिकेट खेलने वाले विराट कोहली ने एक्स पर लिखा, "अमनप्रीत गिल के निधन की खबर सुनकर हैरान और दुखी हूं। उनके परिवार और प्रियजनों को ये दुख सहने की ताकत मिले। ओम शांति।"
Published: undefined
पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने एक्स पर लिखा, "अमनप्रीत सिंह गिल के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। शुरुआती दिनों में हम अपने ड्रेसिंग रूम में साथ थे। वह एक शांत, मेहनती क्रिकेटर थे जिन्हें खेल से प्यार था। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। ओम शांति।"
Published: undefined
पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने एक्स पर लिखा, "पंजाब के पूर्व क्रिकेटर अमनप्रीत सिंह गिल के इतनी कम उम्र में निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। उनके परिवार, दोस्तों और उन्हें जानने वाले सभी लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ओम शांति।"
Published: undefined
पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) ने उनके निधन पर शोक जताया और उन्हें पंजाब क्रिकेट के एक समर्पित सेवक के रूप में याद किया।
पीसीए ने अपने बयान में कहा, "पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन, पंजाब के पूर्व क्रिकेटर और पंजाब की सीनियर चयन समिति के सदस्य अमनप्रीत सिंह गिल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता है। उन्होंने इंडिया अंडर-19, किंग्स इलेवन पंजाब (वर्तमान में पंजाब किंग्स) और पंजाब का प्रतिनिधित्व किया और लगन, जुनून के साथ पंजाब क्रिकेट की सेवा की।"
एसोसिएशन ने गिल के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और मुश्किल समय में ईश्वर से हिम्मत देने की प्रार्थना की।
Published: undefined
16 सितंबर 1989 को चंडीगढ़ में जन्मे अमनप्रीत सिंह गिल ने पंजाब के लिए प्रथम श्रेणी में 2006 में डेब्यू किया था। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 6 मैचों में 11 विकेट लिए थे। उन्होंने 2007 में कई युवा वनडे और तीन दिन के टेस्ट में भारत का प्रतिनिधित्व किया, इस दौरान इंग्लैंड, मलेशिया और श्रीलंका का दौरा किया।
आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined