खेल

टीम इंडिया के कोच पर सौरव गांगुली ने दिया बड़ा बयान, कहा- मैं भारतीय पक्ष में हूं, अगर गौतम ने...

गांगुली ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान कहा,‘‘मैं भारतीय कोच के पक्ष में हूं। अगर गंभीर ने इस पद के लिए आवेदन किया है तो वह अच्छे कोच साबित होंगे।’’

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच के पद पर किसी भारतीय को नियुक्त करने का समर्थन करते हुए शनिवार को कहा कि अगर गौतम गंभीर ने इसके लिए आवेदन किया है तो वह अच्छे कोच साबित होंगे।

गांगुली ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान कहा,‘‘मैं भारतीय कोच के पक्ष में हूं। अगर गंभीर ने इस पद के लिए आवेदन किया है तो वह अच्छे कोच साबित होंगे।’’

भारत की विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे पूर्व बल्लेबाज गंभीर के मार्गदर्शक रहते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने हाल में 10 साल बाद आईपीएल का खिताब जीता। गंभीर को भारतीय कोच बनने की दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा है। वर्तमान कोच राहुल द्रविड़ टी20 विश्व कप के बाद अपना पद छोड़ देंगे।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने भी हाल में संकेत दिए थे कि भारतीय कोच को प्राथमिकता दी जाएगी।

शाह ने कहा था,‘‘ राष्ट्रीय टीम के लिए उपयुक्त कोच ढूंढने की गहन प्रक्रिया है। हम ऐसे व्यक्तियों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं जिन्हें भारतीय क्रिकेट संरचना की अच्छी समझ हो और जो इससे गुजरकर आगे बढ़े हों।’’

गांगुली ने इसके साथ ही कहा कि अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेले जा रहे टी20 विश्व कप में भारत खिताब का प्रबल दावेदार है।

उन्होंने कहा,‘‘भारत के पास विश्व कप जीतने का बहुत अच्छा मौका है। भारत को एक टी20 टीम की तरह खेलना होगा। इस टीम में काफी प्रतिभा है।’’

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • खेल: 17 किलो वजन कम करके श्रीलंका की चुनौती के लिए तैयार हैं सरफराज और भारतीय टीम के प्रदर्शन से गदगद बैटिंग कोच

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरजे राहुल गांधी, 'अमित शाह बताएं, शांत प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पीटने का फरमान किसका था?'

  • ,
  • जयपुर में कांग्रेस की ‘हिसाब मांगो रैली’ पर पुलिस ने की पानी की बौछार, महिला कार्यकर्ता हुई बेहोश

  • ,
  • सिनेजीवन: 'स्लमडॉग 33 टेंपल रोड' में डिप्टी कमिश्नर बनीं तब्बू और शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया योग का वीडियो

  • ,
  • 'विपक्षी एकता तोड़ने में सफल नहीं होगी सरकार, हमारी दोनों मांगों पर समझौता नहीं होगा', कांग्रेस का BJP पर हमला