खेल

टेस्ट से छिनी बड़ी जिम्मेदारी, वनडे सीरीज से बाहर, आईपीएल में खराब फॉर्म बनी पंत के 'डिमोशन' की वजह?

आईपीएल 2026 में पंत ने बतौर कप्तान सभी को निराश किया है। उनके नेतृत्व में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) 12 में से 8 मैच गंवा चुकी है।

फोटो: ians
फोटो: ians 

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट टीम में मौका तो मिला, लेकिन उन्हें उप-कप्तान के पद से हटा दिया गया है। वहीं, वनडे सीरीज से नजरअंदाज ही कर दिया गया। इसके पीछे की वजह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में खराब प्रदर्शन को माना जा रहा है।

Published: undefined

अजीत आगकर की अगुवाई वाली सीनियर पुरुष चयन समिति ने मंगलवार को पंत के स्थान पर अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल को टेस्ट टीम का नया उप-कप्तान चुना, जिन्होंने आईपीएल 2026 में बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए 13 मुकाबलों में 44.41 की औसत के साथ 533 रन बनाए हैं। इस दौरान 152 रन की नाबाद पारी भी शामिल रही। शुभमन गिल टेस्ट के साथ वनडे टीम के कप्तान भी होंगे। दोनों देशों के बीच एकमात्र वनडे मैच 6 जून से न्यू चंडीगढ़ में खेला जाना है।

टेस्ट के बाद, दोनों देश 14-20 जून के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेलेंगे। पंत इस सीरीज से बाहर हैं। उनके स्थान पर केएल राहुल और ईशान किशन को बतौर विकटेकीपर-बल्लेबाज मौका दिया गया है, जबकि श्रेयस अय्यर उप-कप्तान होंगे।

Published: undefined

आईपीएल 2026 में पंत ने बतौर कप्तान सभी को निराश किया है। उनके नेतृत्व में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) 12 में से 8 मैच गंवा चुकी है। यह टीम फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में 10वें स्थान पर है। पंत ने इस सीजन 12 मुकाबलों में 27.88 की औसत के साथ महज 251 रन बनाए हैं।

पंत इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ महज 7 रन बना सके थे, जिसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद के विरुद्ध 50 गेंदों में 9 चौकों के साथ 68 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया।

Published: undefined

इसके बाद पंत लगातार 3 मुकाबलों में फ्लॉप रहे। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पंत ने महज 10 रन की पारी खेली, जबकि गुजरात टाइटंस के खिलाफ 18 रन बनाए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विरुद्ध पंत (1 रन) सिर्फ खाता ही खोल सके।

हालांकि, पंजाब किंग्स के खिलाफ पंत का बल्ला जरूर चला। उन्होंने इस मुकाबले में 23 गेंदों का सामना करते हुए 5 बाउंड्री के साथ 43 रन की पारी खेली, लेकिन टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके।

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कप्तान पंत अपना खाता तक नहीं खोल सके थे। हालांकि, इसकी भरपाई कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अगले मुकाबले में की। इस मैच में पंत ने 38 गेंदों में 42 रन जड़े, लेकिन मुकाबला टाई रहा और सुपर ओवर में केकेआर ने जीत दर्ज कर ली।

Published: undefined

मुंबई इंडियंस के खिलाफ पंत महज 15 रन ही बना सके। अगले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विरुद्ध नाबाद 32 रन जुटाकर टीम को जीत दिलाने में अहद योगदान दिया। अगले मैच में पंत से फैंस को फिर उम्मीदें थीं, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ महज 15 ही रन जुटा सके। इसके बाद एलएसजी ने फिर से सीएसके के विरुद्ध मैच खेला, जिसमें पंत को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिल सका था।

आईपीएल 2026 में बल्ले से मनमुताबिक रन नहीं बनने के कारण ही चयनकर्ताओं ने पंत को अफगानिस्तान के विरुद्ध वनडे टीम से बाहर रखा है। इस सीजन पंत विकेट के पीछे 9 ही कैच ले सके हैं। बीते सीजन भी पंत 14 मुकाबलों में 24.45 की औसत के साथ सिर्फ 269 रन ही बना सके थे, जिसमें एक शतक (118*) भी शामिल था।

Published: undefined

अब पंत को भारतीय वनडे टीम में वापसी के लिए लगातार रन, फिटनेस और विकेटकीपिंग में स्थिर प्रदर्शन करना होगा। आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में शानदार फॉर्म चयनकर्ताओं का फिर से भरोसा बढ़ा सकती है। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के साथ मैच खत्म करने की क्षमता और दबाव में अच्छा प्रदर्शन उन्हें फिर से वनडे टीम में एक मजबूत दावेदार बना सकता है।

Published: undefined