खेल

T20 WC: USA पर जीत और सुपर 8 में पहुंचने पर रोहित शर्मा ने कहा- हमें पता था लक्ष्य का पीछा करना मुश्किल होगा

रोहित ने मैच के बाद कहा, ‘‘ हम जानते थे कि इतना रन बनाना मुश्किल होगा। इसे हासिल करने का श्रेय हमें जाता है। सूर्यकुमार और दुबे ने आखिर में अच्छा प्रदर्शन किया।’’

फोटो: PTI
फोटो: PTI 

अमेरिका के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप ए मैच में बुधवार को यहां सात विकेट की जीत दर्ज करने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने बुधवार को यहां कहा कि उन्हें पता था कि इस पिच पर लक्ष्य कर पीछा करना मुश्किल होगा।

अमेरिका को आठ विकेट पर 110 रन पर रोकने के बाद भारत ने 18.2 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

भारत के लिए मैन ऑफ द मैच अर्शदीप सिंह ने नौ रन देकर चार विकेट लिये। सूर्यकुमार यादव (नाबाद 50) और शिवम दुबे (नाबाद 31) ने चौथे विकेट के लिए 65 गेंद में 67 रन की अटूट साझेदारी कर टीम को जीत दिलायी।X

रोहित ने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कहा, ‘‘ हम जानते थे कि इतना रन बनाना मुश्किल होगा। इसे हासिल करने का श्रेय हमें जाता है। सूर्यकुमार और दुबे ने आखिर में अच्छा प्रदर्शन किया।’’

रोहित ने मैच में कड़ी टक्कर देने के लिए अमेरिका के खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए, ‘‘ अमेरिका में कई खिलाड़ी के साथ हम खेल चुके हैं। उनके क्रिकेट की विकास को देखकर मैं खुश हूं, हमने उन्हें एमएलसी में खेलते हुए देखा है। वे कड़ी मेहनत करने वाले खिलाड़ी है और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर अपनी पहचान बना रहे हैं।’’

रोहित ने इस मौके पर कहा कि सुपर आठ में पहुंचने के बाद वह राहत महसूस कर रहे हैं लेकिन न्यूयॉर्क के इस मैदान पर परिस्थितियां काफी मुश्किल थी।

उन्होंने कहा, ‘‘अर्शदीप ने शानदार शुरुआत की। हम गेंदबाजी में अपने विकल्पों को परखना चाहते थे इस लिये दुबे ने भी गेंदबाजी की। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ सुपर आठ में पहुंचना बड़ी राहत है लेकिन यहां खेलना आसान नहीं था। यहां हर मैच का रुख किसी भी टीम की ओर हो सकता था।’’

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • सिनेजीवन: 'स्लमडॉग 33 टेंपल रोड' में डिप्टी कमिश्नर बनीं तब्बू और शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया योग का वीडियो

  • ,
  • 'विपक्षी एकता तोड़ने में सफल नहीं होगी सरकार, हमारी दोनों मांगों पर समझौता नहीं होगा', कांग्रेस का BJP पर हमला

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, गृहमंत्री सदन में आओ के लगे नारे, रिजिजू बोले- शाह जवाब देने को तैयार, लोकसभा स्थगित

  • ,
  • आरजी कर रेप-मर्डर केस: CBI ने महिला कर्मचारी का मोबाइल किया जब्त, पीड़िता के परिवार को दी थी घटना की जानकारी

  • ,
  • वेणुगोपाल ने लोकसभा स्पीकर को लिखा पत्र, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर अमित शाह से सदन में जवाब देने की मांग