खेल

T20 World Cup 2026: कोलंबो में ईशान किशन का तूफान, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 रन का लक्ष्य

सलामी बल्लेबाज इशान किशन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रविवार को आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप ए मैच में पाकिस्तान के खिलाफ सात विकेट पर 175 रन बनाए।

फोटो: PTI
फोटो: PTI 

भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 का ग्रुप स्टेज का मुकाबला खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए हैं।

Published: undefined

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। अभिषेक शर्मा के रूप में भारत को पहला झटका 1 के स्कोर पर लगा। अभिषेक 4 गेंदों पर बिना खाता खोले आउट हो गए।

ईशान किशन और तिलक वर्मा ने दूसरे विकेट के लिए 46 गेंदों में 87 रन की तेज साझेदारी की। बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे ईशान 40 गेंदों पर 3 छक्कों और 10 चौकों की मदद से 77 रन बनाकर आउट हुए।

Published: undefined

तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव ने तीसरे विकेट के लिए 38 रन जोड़े। तिलक पारी के दौरान संघर्ष करते हुए दिखे और 24 गेंद पर 25 रन बनाकर आउट हुए। तिलक के आउट होने के अगली ही गेंद पर भारत को चौथा झटका हार्दिक के रूप में लगा। हार्दिक पांड्या बिना खाता खोले आउट हुए।

सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे ने पांचवें विकेट के लिए 33 रन की साझेदारी की। सूर्यकुमार यादव पांचवें विकेट के रूप में 29 गेंद पर 32 रन बनाकर आउट हुए। शिवम दुबे ने 17 गेंद पर 27 और रिंकू सिंह ने 4 गेंद पर 11 रन बनाकर भारतीय पारी को 7 विकेट के नुकसान पर 175 तक पहुंचाया।

भारतीय टीम ने जिस तरह की शुरुआत की थी और शुरुआत में ईशान किशन जिस तरह बल्लेबाजी कर रहे थे, स्कोर 200 के करीब जाता लग रहा था, लेकिन ईशान के आउट होने के बाद रन गति में गिरावट आई और टीम कम से कम 20 से 25 रन पीछे रह गई। पाकिस्तान ने पारी के दौरान छह स्पिन गेंदबाजों का इस्तेमाल किया। सईम अयूब ने 3, और सलमान आगा, उस्मान तारिक और शाहीन अफरीदी ने 1-1 विकेट लिए।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined